GARHWA : गढ़वा के बरडीहा थाना क्षेत्र के आदर गांव के लाहासुर टोला की दो नाबालिक बेटियों को चार लोगों द्वारा बहला-फुसलाकर गत बुधवार को पेट दर्द की दवा बता कर जहर दे दिया गया। इससे बड़ी बहन की मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को चुपके से दफना दिया। पुलिस को इसकी सूचना मिल गई और सोमवार को मजिस्ट्रेट की तैनाती में शव को जमीन से बाहर निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।
Read More :जोहार ढाबा में मिला वेटर का शव, सीसीटीवी में दिखा- सुबह 5:18 बजे कर रहा था…
चार के खिलाफ एफआईआर, अनुसंधान जारी
मृतका के पिता ने थाने में चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाया गया है। इस घटना में उसकी छोटी बेटी ठीक है। पुलिस को जब पूरी घटना की सूचना मिली तो परिजनों ने पूछताछ की गई। बररडीहा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंदुरिया ने बताया कि आवेदन के आलोक पर चार लोगों पर FIR दर्ज कर ली गई है। अनुसंधान जारी है।
Read More :तो क्या भारत में बंद हो जाएंगे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम, 26 मई को खत्म हो रही इनकी…














