spot_img

जोहार ढाबा में मिला वेटर का शव, सीसीटीवी में दिखा- सुबह 5:18 बजे कर रहा था…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ओरमांझी (रांची) : मेसरा ओपी क्षेत्र के लखीन्द्र पाहन के जोहार ढाबा में एक व्‍यक्ति की अचानक से मौत हो गई। मृतक की पहचान वेटर घनश्याम यादव उर्फ सुरेंद्र यादव (48) के रूप में हुई है। सीसीटीवी फुटेज में वह सुबह 5:18 मिनट तक व्यायाम करते भी देखा गया। वहीं मृतक के साथ रहने वाले मनोज प्रजापति एवं ढाबा संचालक ने बताया कि, वह रोज सुबह 3 से 4 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकलता था। आज भी सुबह अपने रोजाना के  दिनचर्या अनुसार ही उठा और शारीरिक व्यायाम के लिए निकला था।

सुबह में झाडु लगाने वाली एक वृद्ध माहिला ने देखा कि होटल परिसर में ही वह गिरा पड़ा है। उसने इसकी सूचना तुरन्त होटल संचालक को दी। संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।

मृतक के साथ रहने वाले होटल कर्मी मनोज प्रजापति ने बताया कि मृतक हजारीबाग के बरकट्ठा का रहने वाला है। उसे एक इंदिरा आवास मिला था। आवास निर्माण के लिए उसे कुछ राशि भी मिली थी। उसने ब्‍याज पर पैसा लेकर मकान की ढलाई करवाई थी। महाजन उससे बार-बार पैसे की मांग कर रहा था, वो भी तय ब्‍याज दर से ज्‍यादा। जिससे वह काफी तनाव में था। उसने कई बाद इस संबंध में चर्चा भी की थी औरकह रहा था क्‍या करें समझ में नहीं आ रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...