spot_img
spot_img
spot_img

पिठोरिया Post Office में ग्राहकों को लग रहा चूना, खाते में दिख रही आधी राशि (Video)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : पिठोरिया के Post Office में मंगलवार को कई लोगों ने किया हंगामा। दरअसल उनके खाते में जमा राशि से आधी राशि प्रिंट नजर आ रही है। ऐसा कई लोगों के खाते में हुआ है। इसके विरोध में कई लोगों ने पिठोरिया पोस्ट ऑफिस जाकर शिकायत करते हुए हंगामा मचाया। वहां की कर्मचारी रजनी देवी (बीपीएन) से पूछा कि ऐसा क्यों हो रहा है, इस पर कर्मी ने सही-सही जवाब नहीं दिया। इस कारण लोग और भी परेशान हैं।

61,000 रुपये जमा थे, प्रिंट आउट में दिख रहा 37 हजार 415

पूर्णिमा कुमारी ने पोस्ट ऑफिस में 61,000 रुपये जमा किया था, मगर जब वह पासबुक प्रिंट कराने गई तो मात्र 37 हजार 415 दिखाया गया। ऐसे ही रागिनी कुमारी ने अपने खाते में 60 हजार रुपये जमा किया था, मगर जब उसने अपना पासबुक अपडेट कराया तो उसमें मात्र 33 हजार 865 रुपए ही दिखाए गए। इस तरह दर्जनों लोगों के पासबुक में कम रकम दिखाई गई, जिसके बाद ग्राहकों ने ब्रांच में हंगामा शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें : चंदवे Railway ट्रैक के पास गड़ा मिला युवती का कटा सिर, भरपूर मात्रा में डाला गया था नमक (VIDEO)

बुधवार को  Post Office में भारी हंगामे का अंदेशा

पोस्ट ऑफिस की यह खबर इलाके में फैल चुकी है। इसलिए बुधवार को भारी तादाद में लोगों के पिठोरिया पोस्ट ऑफिस आने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान भी भारी हंगामा हो सकता है। पोस्ट ऑफिस में राशि की गड़बड़ी को लेकर ग्राहक काफी परेशान हैं।

इसे भी पढ़ें : Petrol Pump पर नाइट्रोजन गैस मशीन फिट कर रहा था युवक, तभी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...