Chatra : चतरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में एक अपराधी हथियार लेकर खुलेआम घूम रहा है। टीम मौके पर पहुंची, तो आरोपी ने पुलिस को देखते ही गोली चला दी। गोली थाने के चौकीदार रामप्रवेश कुमार की बांह में लगी। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। गोली चलाने के बावजूद पुलिस ने अपराधी को दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान केवाल गांव मुनेश्वर गंझू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही SP विकास कुमार पांडेय, SDPO संदीप सुमन और थानेदार विपिन कुमार अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल चौकीदार से मुलाकात कर हालचाल लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। SP ने कहा कि “दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। गहन जांच होगी और कड़ी सजा दिलाई जायेगी।”
इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस की बड़ी पहल… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानियों के लिये भारत का दरवाजा बंद
इसे भी पढ़ें : सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, संसद में 2 मिनट की खामोशी…
इसे भी पढ़ें : आतंकियों का सिर लाने वाले को 1 करोड़ इनाम…
इसे भी पढ़ें : गर्म हवाओं में ठंडी फुहार, जानवरों के लिये खास इंतजाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : आंखों में आंसू, मन में गुस्सा, बदला लेगा भारत… देखें वीडियो












