Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू कोयला क्षेत्र में अपराधियों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे डाली। बीती रात अज्ञात बाइक सवार 2 हमलावरों ने पतरातू रेलवे गेट के पास स्थित कोयला एंट्री चेक पोस्ट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। मौके से 5 जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं। वहीं खबर है कि हमलावरों ने घटना के बाद मौके पर “राहुल गैंग” का पर्चा भी छोड़ा है। अब तक के अनुसंधान के मुताबिक रंगदारी को लेकर इस वारदात को अंजाम देने की बातें सामने आईं हैं। घटना की सूचना मिलते ही पतरातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पूरे कोयला परिवहन क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, वहीं स्थानीय लोग गहरे खौफ में हैं। पुलिस का कहना है कि, “हमले की गहन जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है और जल्द गिरफ्तारी होगी। कारोबारी समुदाय की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस का देशभर में विरोध प्रदर्शन
इसे भी पढ़ें :दो इनामी नक्सलियों का एन’काउंटर, मिली AK 47 और…
इसे भी पढ़ें :आज भी इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश…
इसे भी पढ़ें :देर रात 11 IPS का तबादला… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :मुख्य सचिव ने अफसरों को दी सख्त हिदायत… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलानः पापा ही बनेंगे अगले CM, इसमें कोई शक नहीं…
इसे भी पढ़ें :ED ने दायर की चार्जशीट, इन दिग्गज नेताओं के नाम










