Ranchi : झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में NCORD की पांचवीं राज्यस्तरीय बैठक हुई। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सभी DC और पुलिस कप्तानों को ड्रग्स के उत्पादन, वितरण और सेवन पर सख्त निगरानी, त्वरित और कठोर कार्रवाई एवं जन-जागरूकता अभियान को तेज करने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव ने नशीली दवाओं की बिक्री पर चिंता जताते हुये मेडिकल दुकानों से सीरप और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर फोकस, सभी लाइसेंसधारी दुकानों की सूची गृह सचिव को देने का आदेश दिया। गैर-लाइसेंसी दुकानों पर अब कार्रवाई तय मानी जा रही है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि “ड्रग्स के खिलाफ कानून, कार्रवाई और जनजागरूकता तीनों स्तर पर निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी।” बीतों सालों की तुलना में इस साल पोस्ते की फसल नष्ट करने में बड़ी कामयाबी मिली। करीब 27015 एकड़ में उगे अफीम की खेती को तहस-नहस कर दिया गया। वहीं, साल 2024 में 803 केस दर्ज हुये एवं 1062 लोगों की गिरफ्तारी हुई। NDPS एक्ट पर अधिकारियों को खास ट्रेनिंग दी जा रही है। NCB और राज्य पुलिस के बीच SOP लागू हुआ। वन विभाग कर्मियों को भी जोड़ा गया है। सभी जिलों को मालखाना निर्माण का निर्देश दिया गया। वहीं, सुरक्षित भंडारण और नष्टिकरण सुनिश्चित करने की सख्ती बरतने और धीमी प्रगति वाले जिलों को चेतावनी दी गई है। आम से लेकर खास तक से अपील की गई है कि MANAS पोर्टल से जुड़ें और अवैध गतिविधियों की सूचना देकर इनाम पायें। पहचान गोपनीय रखी जायेगी। रांची में अब तक 70 से अधिक सूचनाएं मिली है।
मुख्य सचिव ने अफसरों को दी सख्त हिदायत… जानें क्या
Date:

बंगाल में ब’वाल, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की सरेराह ह’त्या… देखें वीडियो
Kohramlive : बंगाल की सियासत एक बार फिर खून...
अब ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने पर तीन साल की जेल…
Kohramlive : आजादी की गूंज, क्रांति की पहचान और...
बेकार न जाने दें बच्चों का समर वेकेशन, इन 3 स्मार्ट गेम्स से बनाये होशियार…
Kohramlive : गर्मी की छुट्टियां आते ही बच्चों के...
10 हजार KM दूर बैठा डॉक्टर और ऑपरेशन सफल… जानें कैसे
Kohramlive : भारत के मशहूर बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. मोहित...
गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर घड़े फूटे, गुस्सा उबाल पर…
Garhwa : गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपाईयों...



