Kohramlive : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल की है। यह आरोपपत्र दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया है। धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 44 और 45 के तहत आरोप लगाये गये हैं। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने केस पर सुनवाई के लिये 25 अप्रैल की तारीख तय की है। इस दिन केस डायरी और अन्य जरूरी दस्तावेज अदालत में पेश किये जायेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा एवं सुमन दुबे सहित कई अन्य दिग्गज कांग्रेस नेताओं के नाम का जिक्र है। यहां याद दिला दें कि इस मामले में ED ने अबतक 751.9 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। वहीं, यह कार्रवाई यंग इंडिया (YIL) और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) के खिलाफ जारी है। गौरतलब है कि 1938 में शुरू हुआ ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार कांग्रेस से जुड़ा था। 2008 में बंद होने के बाद 2010 में YIL बनी जिसमें सोनिया-राहुल की 76% साझेदारी है। BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया कि 2000 करोड़ की संपत्ति मात्र 50 लाख में YIL को ट्रांसफर कर दी गई।
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में दो सगे भाइयों समेत चार की मौ’त, मचा कोहराम…
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर: हजारीबाग में पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मा’रकर ह’त्या, सनसनी…









