GARHWA (NITYANAND DUBEY): गढ़वा में मध्या के पंचायत की मुखिया प्रत्याशी बिंदु देवी तथा तथा उनके पति संजय चौबे एवं जिला परिषद प्रत्याशी डंडई संजय पासवान के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वायरल वीडियो सही पाया गया
मुखिया प्रत्याशी बिंदु देवी तथा संजय चौबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर मुर्गा दारू के लिए पैसा बांटते हुए वायरल हुआ था। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम ने संज्ञान लेते हुए उसका जांच कराई तो यह सही पाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जांच में वायरल वीडियो सत्य पाया गया। दोनों के विरुद्ध गढ़वा थाने में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसी तरह डंडा जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी संजय पासवान द्वारा लिमिट से अधिक आवाज में डीजे बजा कर प्रचार किया जा रहा था, जिस पर संज्ञान लेते हुए उनके विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।
इसे भी पढ़ें : करोड़पति ठेकेदार उठा रहे थे 1 रुपईया वाला अनाज… देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : 48 घंटे के अंदर अवैध बस और टैक्सी स्टैंड हटाने का आदेश जारी…
इसे भी पढ़ें : मां की दुआओं और संघर्ष का असर, 31 साल बाद बाहर आया बेटा… देखें












