spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मां की दुआओं और संघर्ष का असर, 31 साल बाद बाहर आया बेटा… देखें

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारे एजी पेरारिवलन को 31 साल बाद केस से रिहा कर दिया। राजीव गांधी की हत्या ने पूरे देश को दहला कर रख दिया था। देश को हिला देने वाले इस कांड में कुल 7 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई थी। यह सजा टाडा अदालत और सुप्रीम कोर्ट की ओर से सुनाई गई थी। 18 मई को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एल नागेश्वर राव, बीआर गवई और एएस बोपन्ना की बेंच ने आर्टिकल 142 का इस्तेमाल करते हुए ये फैसला सुनाया। रिहाई के बाद पेरारिवलन ने रिहाई के बाद दो टुक सिर्फ इतना कहा कि ‘यह मेरी मां की दुआओं का असर है। मेरी मां के 31 सालों की संघर्ष आखिर सफल हुई। इस केस की ईमानदारी ने उसे और उसकी मां को तीन दशकों तक लड़ने की ताकत दी। ये जीत उसके संघर्ष की जीत है। मैं अभी बाहर आया हूं… अब खुली हवा में सांस लेना है।’

मर्डर के 20 दिनों बाद हुआ था गिरफ्तार

राजीव गांधी की हत्या के बीस दिनों बाद यानी 11 जून 1991 को उसकी गिरफ्तारी हुई थी। पेरारिवलन पर दो तरह के इल्जाम थे। पहला, उसने 9 वोल्ट की दो बैटरियां खरीदकर हत्याकांड के मास्टरमाइंड LTTE के सिवरासन को दी थी। इस बैटरी का इस्तेमाल बम बनाने में हुआ था। दूसरा, इस खतरनाक हत्याकांड के सूत्रधार सिवरासन को गलत एड्रेस के सहारे एक मोटसाइकिल खरीदवाई थी।

28 जनवरी 1998 को टाडा कोर्ट ने पेरारिवलन समेत 26 लोगों को सजा-ए-मौत सुनाई। 11 मई 1999 को सुप्रीम कोर्ट ने मुरुगन, पेरारिवलन, संथान और नलिनी सहित चार की मौत की सजा को बरकरार रखा। वहीं, तीन अन्य आरोपियों की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया। वहीं 19 अन्य को रिहा कर दिया।

राष्ट्रपति ने खारिज कर दी थी दया याचिका

मीडिया में छपी खबरों के अनुसार, 19 साल उम्र में सजा-ए-मौत की सजा पाने वाले पेरारिवलन की सजा उम्रकैद में बदल दी गई थी। उसकी मां लगातार इस कोशिश में जुटी रही कि किसी तरह उसके बेटे को माफ कर दिया जाये। राष्ट्रपति तक दया याचिका दी गई थी।, जिसे खारिज कर दिया गया था। बाद में तमिलनाडू सरकार की आग्रह पर फांसी की सजा उम्रकैद में बदल दी गई।

जेल में रहते हुए ही 12वीं की परीक्षा पास की थी, फिर उसने तमिलनाडु ओपन यूनिवर्सिटी से एक डिप्लोमा कोर्स किया था। बाद में उसने इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी से बीसीए किया और फिर कंप्यूटर में ही मास्टर्स की डिग्री हासिल की। पेरारिवलन जेल में अपने कैदी साथियों के साथ मिलकर एक बैंड भी चलाता था।

इसे भी पढ़ें : राधे बाबू के आंगन में खड़ी Fortuner और Mercedes बता गई काली कमाई की गाथा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हर कांटे को बड़े आसानी से निकाल फेंकती थी पूजा मैडम… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...