spot_img
spot_img
spot_img

CM हेमंत सोरेन का अल्टीमेटम, गैंगस्टर व माफियाओं के लिये कोई जगह नहीं…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर साफ संदेश दे दिया है कि अपराध पर कोई ढिलाई नहीं, हर हाल में नियंत्रण जरूरी है। CM हेमंत सोरेन ने सख्त निर्देश दिये कि नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन तुरंत तोड़ी जाये। नशा खरीद-बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो, स्कूल-कॉलेज के आसपास खास निगरानी रखी जाये। युवाओं को बचाना है, तो नशे पर वार जरूरी है। वहीं, लापता बच्चों और महिलाओं से जुड़े केस पर फोकस कर सभी मामलों की प्राथमिकता से जांच करें। वहीं, लापता बच्चो को खोज निकालने में पूरी ताकत झोंक देने के निर्देश दिये। CM ने कहा कि हर परिवार को सुरक्षा का भरोसा देना सरकार की जिम्मेदारी है।

अफीम की खेती पर पूरी तरह रोक

CM हेमंत सोरेन ने अफीम की अफीम खेती पर पूरी तरह रोक लगाने के कड़े निर्देश दिये। रांची, खूंटी और चतरा में खास नजर रखने पर जोर देते हुये कहा कि अवैध खेती पर अब कोई समझौता नहीं। CM का साफ निर्देश है कि SP और DSP तय समय पर ऑफिस में रहें। जनता से सीधे संवाद और बढ़िया बर्त्ताव करें। ग्रामीण क्षेत्रों का नियमित दौरा करें। पुलिस दिखेगी, तभी भरोसा बढ़ेगा। संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि छोटे-बड़े गैंगस्टर और सरगना की कमर की हड्डी तोड़ दें। हर केस की नियमित मॉनिटरिंग करें। वहीं, क्राइम सिंडिकेट को जड़ से खत्म करना ही सरकार का लक्ष्य है। भू-माफियाओं पर नकेल कसे। जमीन विवाद के मामलों पर सख्ती बरते, किसी भी हालत में इन माफियाओं को संरक्षण नहीं मिले। शहरी क्षेत्रों में खास निगरानी रखें। जमीन पर कब्जा करने वालों के लिये अब झारखंड में कोई जगह नहीं होनी चाहिये। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि पुलिस कस्टडी में यातना या मौत पर सख्त रुख अपनाये। हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी। हाई लेवल मीटिंग में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, DGP तदाशा मिश्रा एवं सभी IG, DIG और जिला पुलिस कप्तान मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : रांची में कड़े बंदोबस्त, निषेधाज्ञा… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : मौ’त की घाटी पर बिछा ‘रेड कारपेट, झटका देगा, लेकिन…

इसे भी पढ़ें : समाहरणालय में फटा तिरंगा, वायरल वीडियो से भड़का जनाक्रोश

इसे भी पढ़ें : “संकल्प के मिशन” का परिणाम है जीत : नीरज नायक

इसे भी पढ़ें : चौपारण में गरजा बुलडोजर… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...