- कलाकारों से हुए रूबरू, गैंग्स ऑफ वासेपुर की सफलता की कहानी बताई, दिए कामयाबी के टिप्स
- नेतरहाट पर फिल्म निर्माण की मांग पर दिया सकारात्मक आश्वासन
कोहराम लाइव डेस्क: बालीवुड के फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं लेखक जिशान कादरी शनिवार को लातेहार पहुंचे। डीसी अबु इमरान पुष्प्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वह समाहरणालय सभागार में पहुंचकर कलाकारों से रूबरू हुए। अपनी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की सफलता की कहानी बताई। इसके साथ ही उन्होंने जीवन के किसी भी क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने के लिए कई टिप्स दिए।
इसे भी पढ़ें :CRPF टीम पर आतंकी हमला, 8 आम नागरिक घायल
सफल होना है तो अपने दिल की सुनें
जिशान ने कहा कि जिदंगी में अगर किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करनी है, तो सबसे पहले यह सोचना बंद करें कि कौन आपके बारे में क्या कहता है,उन्होंने कहा कि अपने दिल की सुनें एवं अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। उन्होंने बताया कि फिल्म की सफलता के लिए लेखन,स्क्रीन प्ले एवं डायलॉग का सही मिश्रण होना चाहिए। मौके पर उप विकास आयुक्त सुरेन्द्र कुमार वर्मा, एसडीओ शेखर कुमार, डीएमओ आनंद कुमार,नगर उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, सीमा राय,कलाकार आशीष टैगौर समेत अन्य लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :पलामू में ट्रिपल मर्डर, …और आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व नक्सली और उसकी पत्नी को उतारा मौत के घाट
ऑटोग्राफ एवं सेल्फी के लिए लगी होड़
जिशान कादरी के लातेहार पहुंचने पर मौजूद उनके साथ फोटो खिंचवाने,सेल्फी लेने एवं ऑटो ग्राफ के लिए होड़ लग गई। उनसे लोगों ने नेतरहाट पर फ़िल्म बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नेतरहाट की पूरी जानकारी लेने के बाद निश्चित तौर पर फिल्म निर्माण करने की कार्य योजना तैयार की जाएगी।
इसे भी पढ़ें :लेवी वसूलने पहुंची महिला उग्रवादी समेत दो को पुलिस ने दबोचा














