लेवी वसूलने पहुंची महिला उग्रवादी समेत दो को पुलिस ने दबोचा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लातेहार : नक्सल विरोधी अभियान के बीच लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लेवी वसूलने आई एक महिला उग्रवादी प्रियंका देवी उर्फ सुषमा देवी के साथ एक अन्‍य उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। सदर थाना क्षेत्र के चटनाही के पास लातेहार पुलिस ने कार्रवाई की है।

इसे भी पढ़ें : जवान ने घर आने का किया वादा… भाई करते रहे इंतजार, गांव पहुंचा शव

गिरफ्तार महिला उग्रवादी की तलाशी के दौरान पुलिस ने 460 रुपये नेपाली करेंसी के साथ कुल 24 हजार 5 सौ रुपये बरामद किया। साथ ही कई मोबाइल, आधार कार्ड, वोटर कार्ड भी बरामद किया है। गिरफ्तार दूसरा साथी कमलेश यादव है, जो लातेहार जिला के डुरूआ निवासी है।

जानकारी साझा करते हुए एसडीपीओ वीरेन्द्र राम ने बताया कि उग्रवादी टीएसपीसी संगठन के सब-जोनल कमांडर बिराज जी के निर्देशन पर लेवी वसूली करने पहुंचे थे। जिसकी गुप्‍त सूचना एसपी को मिली थी। सत्यापन के बाद एक टीम चटनाही पहुंची। संदेह के आधार पर दोनों को पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें : पलामू में ट्रिपल मर्डर, …और आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व नक्‍सली और उसकी पत्‍नी को उतारा मौत के घाट

महिला पूर्व में कई घटना में शामिल रह चुकी है। उसके विरुद्ध लातेहार के अलावे चतरा जिला में भी मामला दर्ज है। इधर महिला नक्सली से पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जिसे गुप्त रखकर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : अपने कटे बाल की कीमत जानते हैं आप ? जानकर हो जाएंगे हैरान 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

घुटनों के बल बैठा आर्मी ऑफिसर, वीडियो हुआ वायरल…

Kohramlive: कभी-कभी जिंदगी एक ही दिन में इतनी सारी...

खान सर कोचिंग पर ह’मला, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 हिरासत में…

Bihar : पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल...

घुमाने के बहाने गोद में उठाकर ले गया मासूम को, फिर जो किया…

Gumla : गुमला के सिसई प्रखंड क्षेत्र से इंसानियत...

रिम्स में मीडिया एंट्री के लिए नया आदेश जारी… जानें क्या

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र...