KohramLive : तीन महिला TTE की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच का है। वीडियो में दिख रहा है कि तीन महिला TTE एक महिला यात्री के साथ बदसलूकी कर रही हैं। पहले तो उस यात्री का कॉलर पकड़ कर खूब झकझोरा गया। फिर उसे कई थप्पड़ जड़े गये। जब यात्री को थप्पड़ मारा जा रहा था तब दूसरी महिला TTE उस महिला यात्री का हाथ पकड़े नजर आ रही है। यह सारा नजारा देख वहां कुछ लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद उसके कॉलर को पकड़ उसे प्लेटफॉर्म पर घसीटते हुए ले जाया गया। तीनों महिला टीटीई वर्दी में हैं और उनके गले में पहचान पत्र भी लटक रहा है।
ग्राहक को भगवान का दर्जा दिया जाता है। जब ये ग्राहक टिकट ख़रीदते हैं, तभी रेलगाड़ी पटरी पर सरकती है। मगर बरेली में काला कोट पहने इन महिला टीटी को यह बात समझ नहीं आती। देखिए किस प्रकार महिला यात्री को पीटा-घसीटा जा रहा है। यह अधिकार किसने दिए इनको? pic.twitter.com/9tsXocefyk
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) December 18, 2023
2 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियों को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शेयर किया है। वीडियो में कुछ आवाजें भी आ रही हैं। यात्री कह रहे हैं कि टीटीई बदतमीजी कर रही हैं। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद मंडल के डीआरएम आरके सिंह और इज्जतनगर मंडल की डीआरएम रेखा यादव ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है और जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक महिला यात्री के साथ महिला टीटीई की बदसलूकी देखिए
कैसे महिला टीटीई थप्पड़ मारते-घसीटते हुए ले जाते दिख रही है, आखिर ऐसा ऐसा क्या गुनाह कर दिया इस महिला यात्री ने. वायरल वीडियो बरेली जंक्शन का बताया जा रहा है. pic.twitter.com/qKRDqqXEiK— Priya singh (@priyarajputlive) December 18, 2023
इसे भी पढ़ें : गोमो की बेटियों ने बिहार में किया कमाल… देखें
इसे भी पढ़ें : UPSSSC में कई पदों पर निकली वेकैंसी… जानें डिटेल्स
इसे भी पढ़ें : जेई के बेटे की बर्थ डे पार्टी में दनादन चली गोलियां… देखें
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में एन’काउंटर, रंका थानेदार को लगी गोली…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में शीतलहरी शुरू, जानें कब से…
इसे भी पढ़ें : बिन बाप की बेटी का स्कूल से नहीं कटेगा नाम, कौन बना फरिश्ता… जानें
इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पत्नी पांव पकड़कर बोली- आब कहियों ना जाबे परदेश (VIDEO)










