Garhwa : गढ़वा में पुलिस और नक्सली संगठन JJMP के बीच आज मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली। इस गोलीबारी में गढ़वा के रंका थानेदार शंकर प्रसाद कुशवाहा को गोली लगी है। गोली उनके बांह में लगी है। जिसके बाद उन्हें गढ़वा के सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका रेफर किया गया। जख्मी जवान को देखने के लिए रांची के सिटी एसपी राज कुमार मेहता, ADG अभियान संजय आनंद लाटकर मेडिका हॉस्पिटल पहुंचे हैं।

JJMP संगठन के नक्सलियों की गढ़वा में होने की खबर पुलिस को मिली थी। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस को आते देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जबावी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भी गोली लगने की खबर है। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इस मुठभेड़ की पुष्टि पलामू जोन के IG राजकुमार लकड़ा ने की है।
इसे भी पढ़ें :रॉकेट की तरह स्पीड भागने लगेगा आपका नेटवर्क… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :ढाबा के बाहर सस्पेंस…
इसे भी पढ़ें :बिन बाप की बेटी का स्कूल से नहीं कटेगा नाम, कौन बना फरिश्ता… जानें
इसे भी पढ़ें :जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :51 ASI बनेंगे दारोगा, लिस्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट का झंझट होगा खत्म, रेलवे की क्या है प्लानिंग… जानें
इसे भी पढ़ें :जैक ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा पैटर्न में किया बदलाव… जानें
इसे भी पढ़ें :‘तुझमें बेटा पैदा करने का दम नहीं’, ”दूसरी” की फिराक में बेदम दूल्हा…
इसे भी पढ़ें :PM मोदी आज काशी की धरा से पूरे देश को देंगे बड़ी सौगात
इसे भी पढ़ें :नागपुर की सौर कंपनी में ब्ला’स्ट, कितनी चली गई जान… देखें












