Bihar : बिहार में एक ट्रैक्टर पुलिस जीप को रौंदते हुये आगे निकल गया। जिससे जीप में सवार SI प्रभात रंजन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक जवान राजेश कुमार बेतरह लहूलुहान हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना आज सुबह जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र के चनवर पुल की है।
आज सुबह दिवंगत SI प्रभात रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहली टांड़ नदी के पास अवैध बालू उठाव किया जा रहा है। इसी की चेकिंग के लिए SI टीम के साथ चनवर पुल पहुंच गये। चेकिंग के क्रम में एक बालू लदा ट्रैक्टर सामने से आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा दिया। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक ने अपनी स्पीड और बढ़ा ली। जिसके बाद पुलिस जीप को जोरदार टक्कर मारते हुये भाग निकलने में कामयाब रहा। यह सबकुछ इतनी जल्दी में हुआ कि वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। वहीं SP शौर्य सुमन ने कहा कि ”मामले की जांच की जा रही, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। 2018 बैच के दारोगा प्रभात रंजन जमुई के गरही थाने में पदस्थापित थे। वे मूल रूप से वैशाली के रहनेवाले थे। पुलिस लाइन में अंतिम सलामी के बाद उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : 15 IAS करेंगे आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान की मॉनिटरिंग
इसे भी पढ़ें : मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा के लिए प्रदोष काल सबसे शुभ, जानें समय
इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गांजा-ताड़ी पीने वालों ने अनाथ कर डाला चार बेटियों को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : लिवर को तंदुरुस्त रखने का बेहतरीन फॉर्मूला बता गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘ए राजा! तुम कहां हो, तेरी मां पुकार रही है’… देखिये रूह कंपाने वाला वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : NTPC के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने सुनाई यह सजा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 15 IAS करेंगे आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान की मॉनिटरिंग












