Khunti : खूंटी में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम दे अपराधी मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे। मृतक की पहचान नारायण सिंह मुंडा के रूप में हुई। खबर पाकर खूंटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी है। घटना खूंटी के सारीदकेल गांव की है।
घटना को लेकर प्रथम दृष्ट्या जो बातें सामने आई उसके मुताबिक, बीती देर रात चार की संख्या में अपराधी नारायण सिंह मुंडा के घर आए। खुदको को मेहमान बता उन्होंने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही नारायण ने दरवाजा खोला अपराधियों ने उन्हें दो गोलियां मार दी। इसके बाद धारदार हथियार से उन्हें काट डाला। गोली की आवाज सुन घरवाले बाहर निकले। तब तक अपराधी वहां से भाग चुके थे। आनन-फानन में नारायण सिंह को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या लग रहा है कि घटना आपसी रंजिश में कारित की गई। वैसे पुलिस हर एंगल से तफ्तीश में जुटी है। यहां याद दिला दें कि बीते मंगलवार को भी जिले में बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी।
इसे भी पढ़ें :कोर्ट परिसर की सुरक्षा पर क्या बोल गये IG होमकर… देखें
इसे भी पढ़ें :बहुचर्चित रेलवे ठेकेदार ह*त्याकांड में गैंगस्टर बरी… जानें
इसे भी पढ़ें :जंगल में मिली डे*ड बॉडी, कारण बनी एक लड़की… जानें
इसे भी पढ़ें : CM का फिसला पांव, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : माकपा नेता का सुपारी लेने वाला धराया, उगले कई राज… जानें
इसे भी पढ़ें : क*टा बायां हाथ दायें हाथ में लेकर घूमता रहा एक शख्स… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : डरा कर उगाही में जुटे गुंडों का क्या हुआ हाल… जानें
इसे भी पढ़ें : वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किस-किस को मिली जगह…








