Ranchi : माकपा नेता सुभाष मुंडा की सुपारी लेने वाले पेशेवर शूटर बबलू उर्फ नागेश्वर पासवान को रांची पुलिस ने धर दबोचा है। बबलू की निशानदेही पर उसके सहयोगी पिंटू कुमार एवं प्रवीण कुमार को भी धर लिया गया। यह दोनों पंडरा ओपी के हेहल पाहन टोली का रहनेवाला है। इससे पहले रांची पुलिस ने इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त कुख्यात कन्हैया सिंह उर्फ लखिन्द्र सिंह को नई दिल्ली के मुखर्जी नगर से अरेस्ट किया था। यहां याद दिला दें कि बीते 26 जुलाई की रात दलादली चौक के फर्नीचर गार्डन के पीछे सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुभाष की हत्या के बाद राजधानी रांची में खूब बवाल हुआ था। खूब हाय-तौबा मची थी। घटना के बाद हरकत में आई रांची पुलिस ने इस कांड के सूत्रधार छोटू खलखो एवं विनोद कुमार उर्फ कन्हैया को 3 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। जांच से खुलासा हुआ था कि सुभाष मुंडा की हत्या के लिये पेशेवर शूटरों से 15 लाख कैश और 10 डिसमिल जमीन का सौदा तय हुआ था। इस कांड का खुलासा करने में रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल की सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : क*टा बायां हाथ दायें हाथ में लेकर घूमता रहा एक शख्स… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : डरा कर उगाही में जुटे गुंडों का क्या हुआ हाल… जानें
इसे भी पढ़ें : वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किस-किस को मिली जगह…
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये GAIL के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : राजधानी को मिली 400 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, क्या बोले CM… जानें
इसे भी पढ़ें : कम कीमत में खरीदें ये कमाल के स्मार्टफोन, जानें फीचर्स
इसे भी पढ़ें : US President Joe Biden की पत्नी जिल Corona positive















