Ranchi : जमशेदपुर में कोर्ट परिसर में हुए हिंसक वारदात को झारखंड पुलिस मुख्यालय ने बेहद गंभीरता से लिया है। इस मसले पर आज झारखंड के DGP अजय कुमार सिंह ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई। वीडियो क्रांफ्रेसिंग के जरिये DGP ने पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से बातें की और किसी भी हालत में कोर्ट परिसर और जज कॉलोनी में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया। सुरक्षा को लेकर जो भी खामियां है, उसे तुरंत दूर करने को कहा गया है। वहीं कोर्ट परिसर में तैनात अफसरों और सुरक्षाकर्मियों को लगातार ट्रेनिंग, ब्रीफिंग और लगातार मॉनिटरिंग पर जोर देने को कहा गया। हरेक रेंज के DIG स्तर के पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर IG अभियान अमोल वेणुकांत होमकर क्या बोल गये, सुनें…
इसे भी पढ़ें : सरकारी योजनाओं से जुड़कर राज्य के विकास में बनें सहयोगी : सीएम हेमंत














