हजारीबाग : सोमवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है की महिला का गर्दन रेत कर हत्या की गई है। महिला का शव चौपारण थाना क्षेत्र स्थित सरदारपुर में सरसों के खेत में फेंका गया था। शव को देख कर इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है की हत्या करके शव को खेत NH-2 से 400 फीट दूर पर फेंका गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छान बिन कर रही है। अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।
इसे भी पढ़ें :बेटी के साथ प्रेमी को देख आग-बबूला हुआ पिता और फिर कर दिया ये…
इसे भी पढ़ें :8 दिन की जुड़वां बहनों को उठा ले गया बंदरों का झुंड, फिर हुआ ये…








