spot_img

8 दिन की जुड़वां बहनों को उठा ले गया बंदरों का झुंड, फिर हुआ ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

तमिलनाडु : तमिलनाडु के तंजावुर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। जहां 8 दिन की दो जुड़वां ब‍च्चियों को बंदरों का झुंड उठा ले गया। जिसमें एक बच्‍ची की मौत हो गई, वहीं दूसरी बच्‍ची को स्‍थानीय लोगों ने छत से रेस्‍क्‍यू कर बचाया। घटना के बाद से बच्‍ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : अश्लील कंटेंट देखा तो खैर नहीं, UP पुलिस ने तैयार किया डिजिटल चक्रव्यू

बताया जा रहा है कि बुवनेश्वरी नामक महिला ने 8 दिन पहले जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया था। शनिवार की सुबह उनकी दोनों बच्चियां घर के अंदर सो रही थी। इसी दौरान बंदरों का एक समूह छत के रास्‍ते घर में घुस गया और दोनों बच्चियों को उठा ले गया। बुवनेश्वरी जब घर का काम खत्‍म करके निकली और छत पर बंदरों को झुंड देखा। कुछ देर बाद उसे एहसास हुआ कि उसकी दोनों बच्चियां गायब है। जिसके बाद वह डर से चिल्‍लाने लगी। रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। बच्‍ची के मां ने बताया कि उनकी दोनों बच्चियां गायब है। बंदरों का झुंड उसे उठा ले गए।

इसे भी पढ़ें : बड़े पैमाने पर दारोगा और जमादारों का तबादला, जानिए कौन कहां गए

आसपास के लोगों ने जब ढूंढना शुरू किया तो एक बच्‍ची छत से मिली, जिसे लोगों ने बचा लिया। वहीं दूसरी बच्‍ची का का कहीं अता-पता नहीं चला। कुछ देर बाद दूसरी बच्ची का शव पास के पानी के तालाब के पास मिला। आनन-फानन में बच्‍ची को अस्‍पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : बड़ी वारदात : तीन रेसलिंग कोच और दो महिला पहलवान की गोली मारकर हत्‍या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव...

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बेऊर जेल कांड के बाद सरकार सख्त, सभी जेलों के लिए नये नियम लागू

Patna : बेऊर जेल में सामने आई अव्यवस्थाओं के...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...