बाप और भाई को पीटकर मार डाला, वजह कर देगी हैरान

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गढ़वा : बाइक में हिस्सेदारी और किस्‍त की रकम भरने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट तक की नौबत आ गई। दो भाईयों को लड़ता देख बूढ़ा बाप बीच-बचाव करने आया तो बाप से ही किस्त की राशि की मांग करने लगा। बाप समझाता रह गया, मगर वह नहीं माना। विवाद बढ़ा और बेटे ने लाठी से बाप और बड़े भाई पर ताबड़तोड़ प्रहार कर जख्मी कर दिया। घर में हो-हल्ला की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए। देखा 60 साल का नंदू पासवान और 35 साल का उसका बेटा राणा पासवान खून से लथपथ पड़ा है। आनन-फानन में ग्रामीण दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही वंशीधर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राकेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार योगेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक में हिस्सेदारी और किस्त की रकम भरने को लेकर दो भाइयों में विवाद हुआ था। जिसके बाद छोटे ने लाठी से पीटकर बड़े भाई और बाप की जान ले ली। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़ें :बीवी के बेडरूम में घुस आया आशिक, पति का क्‍या हुआ, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :World Cup में महिला टीम से हारा पाकिस्‍तान

इसे भी पढ़ें :मेंढक की शक्‍ल में जन्‍मा बच्‍चा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :पूरी श्रीलंका टीम पर अकेले भारी पड़े जडेजा, बल्‍ले के बाद गेंद से किया कमाल, देखें…

इसे भी पढ़ें :खुद को 188 बच्चों को बाप बताकर हड़प लिए 19 करोड़!

इसे भी पढ़ें :जो भी सामने आया, उसे भूनता चला गया सत्‍यप्‍पा, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी…

Ranchi : रांची की सड़कों पर अब बेवजह जमने...

नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के नामकुम इलाके में मंगलवार...

सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…

Bihar : बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख...

काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…

Kohramlive : महंगाई अब केवल रसोई तक सीमित नहीं...

बड़ा खुलासाः AI से तैयार हो रही मौ’त की पैकिंग…

UP : बीमारी से राहत देने वाली दवायें अब...