Kohramlive Desk : पीएम किसान योजना के तहत किसानों को 6,000 रुपये सालाना मिलते हैं। अब हर महीने 3000 रुपये मिलेंगे। यानी साल में कुल 42 हजार रुपये। किसान मानधन योजना के तहत किसानों को 36 हजार सालाना मिलेंगे। अगर आप भी इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके नियम और शर्तें जरूर जानना जरूरी है। पीएम किसान मानधन योजना (PM kisan Man dhan Yojna Benefits) के अंतर्गत किसानों को हर महीने पेंशन दी जाती है। इसके तहत 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये यानी साल के 36000 रुपये किसानों को पेंशन के रूप में दी जाती है।
इस प्रकार मिलेगा लाभ
– इसके लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स जैसे- आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल आदि की जरूरत पड़ेगी।
– अगर आप पीएम किसान योजना का फायदा ले रहे हैं तो इसके लिए आपको कोई भी एक्सट्रा डॉक्यूमेंट जमा नहीं करना पड़ेगा।
– इसमें 18 साल से लेकर 40 साल तक के किसान निवेश कर सकते हैं।
– इसमें उम्र के हिसाब से निवेश की रकम तय की गई है।
किसे मिलेगा योजना का फायदा
- इसके लिए अधिकतम 2 हेक्टेयर तक ही खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।
- इसमें कम से कम 20 साल और अधिकतम 40 साल तक के किसानों को 55 रुपये से 200 रुपये तक मासिक निवेश करना होगा, जो किसान की उम्र पर निर्भर है।
- 18 साल की उम्र में जुड़ने वाले किसानों को मासिक अंशदान 55 रुपये देना होगा।
- अगर किसी किसान की उम्र 30 साल है तो उन्हें 110 रुपये जमा करने होंगे।
- अगर आप 40 की उम्र में जुड़ते हैं तो हर महीने 200 रुपये जमा करने होंगे।
इसे भी पढ़ें : जमीन लफड़ा बन गया काल, वृद्ध शिव यादव को टपका डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : IAS पूजा मैडम की रिमांड अवधि क्या बढ़ी, एक पावरफुल IAS का परिवार दुबई टूर पर… देखें
इसे भी पढ़ें : अब ना धुलेगा मांग का सिंदूर, ना तोड़ी जाएंगी चूड़ियां, जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें : दुनिया से रुख्सत हो गया रांची पुलिस का जांबाज लुगून… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : उठते फन का कुचलने का फरमान जारी किया DGP ने… देखें
इसे भी पढ़ें : नौ लोगों की दर्दनाक मौत, देखें कैसे हुआ हादसा















