spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

‘पठान’ को देख मचल उठें फैंस, थिएटर में क्या किया देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : बॉलीवुड (Bollywood) के ‘किंग’ कहे जाने वाले शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’अपने पूर्व निर्धारित समय 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। पहले दिन ही फैंस पर इस फिल्म का खुमार ऐसा चढ़ा कि वे थिएटर में ही जमकर डांस करने लगे। इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फिल्म को एक्शन से भरपूर फुल एंटरटेनमेंट बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर नेटिजेंस शाहरुख खान और ‘पठान’ की खूब तारीफ कर रहे हैं।

 ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है किंग इज बैक

ट्विटर पर किंग इज बैक ट्रेंड हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग थिएटर्स के अंदर ‘पठान’ के टाइटल सॉन्ग ‘झूमे जो पठान’ पर झूम रहे हैं। लोग शाहरुख खान को चीयर्स कर रहे हैं। पर्दे पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण डांस कर रहे हैं तो वहीं स्क्रीन के सामने लोग मस्ती में झूम रहे हैं।

अब जानिए यूजर्स के कमेंट्स

एक यूजर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘इस मास्टरपीस मूवी को मिस मत करना। सिर्फ और सिर्फ एसआरके’। दूसरे यूजर ने लोगों का डांस वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘राजा अपने सिंहासन को पाने के लिए वापसी कर चुका है। यह फिल्म वास्तव में लंबे समय तक याद रखी जाएगी। शाहरुख ने अपने रोल के लिए बहुत मेहनत की है और इसका सबसे अच्छा पार्ट इसकी स्टोरी है। एक बार इस मूवी को जरूर देखना चाहिए। यह एक ब्लॉकबस्टर होने वाला है।’

अब जानिए ओपनिंग डे पर कमाई का हाल

ट्रेड एनालिस्ट रोहित जयसवाल ने ट्वीट करते हुए बताया कि ‘पठान’ पहले दिन 56 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल का दावा है कि पठान फिल्म ओपनिंग डे पर 50 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है। मूवी पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने लीड रोल प्ले किया है।

शाहरुख की आने वाली फिल्में

बता दें कि ‘पठान’ के बाद शाहरुख खान ‘डंकी’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। पिछले साल राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान ने एक वीडियो जारी करते हुए ‘डंकी’ का ऐलान किया था। ‘जवान’ से शाहरुख का लुक सामने आ चुका है। ‘पठान’ की तरह ये भी एक एक्शन मूवी होगी, जिसका निर्देशन फेमस डायरेक्टर एटली कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में माफियाओं को झटका… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :वर्चस्व और आपसी रंजिश का नतीजा है कोयला कारोबारी का मारा जाना… देखें

इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचे टीम इंड‍िया और न्‍यूजीलैंड के ख‍िलाड़ी, 27 को JSCA में होगा मुकाबला

इसे भी पढ़ें :रेलवे ओवर ब्रिज पर रिकवरी एजेंट को ठोक डाला… देखें

इसे भी पढ़ें :फिर एक जवान हुआ IED ब्लास्ट का शिकार… देखें

इसे भी पढ़ें :पुलिस की तीसरी आंख डैमेज करने वालों का क्या हुआ हाल… देखें

इसे भी पढ़ें :खुशखबरी : अब गेहूं-चावल के साथ ये सामान भी मिलेगा मुफ्त!

इसे भी पढ़ें :डीएलएड में एडमिशन लेने वालें पढ़ लें यह खबर

इसे भी पढ़ें :

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की सफल सर्जरी, अस्पताल में मिले CM…

Kohramlive : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती...

बड़ा एक्शन, राजपाल यादव की संपत्तियां होंगी नीलाम…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर...

पंचतत्व में विलीन हुये प्रदीप रावत, आमिर खान ने दी अंतिम विदाई, रजा मुराद बोले…

Kohramlive : पर्दे पर अपनी दमदार आवाज, रौबदार शख्सियत...

‘गजनी’ और ‘लगान’ के अभिनेता का निधन…

Kohramlive : हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपने...

TV अभिनेत्री अदिति शर्मा का घरेलू कलह का दर्द, जांच शुरू…

Kohramlive : TV इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अदिति शर्मा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की सफल सर्जरी, अस्पताल में मिले CM…

Kohramlive : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती...

बड़ा एक्शन, राजपाल यादव की संपत्तियां होंगी नीलाम…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर...

पंचतत्व में विलीन हुये प्रदीप रावत, आमिर खान ने दी अंतिम विदाई, रजा मुराद बोले…

Kohramlive : पर्दे पर अपनी दमदार आवाज, रौबदार शख्सियत...

‘गजनी’ और ‘लगान’ के अभिनेता का निधन…

Kohramlive : हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपने...

TV अभिनेत्री अदिति शर्मा का घरेलू कलह का दर्द, जांच शुरू…

Kohramlive : TV इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अदिति शर्मा...