वर्चस्व और आपसी रंजिश का नतीजा है कोयला कारोबारी का मारा जाना… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व और आपसी रंजिश का नतीजा है कोयला कारोबारी मनोज यादव मारा जाना। इस बात का खुलासा आज धनबाद पुलिस कप्तान संजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया। मामले में दो महिला समेत 7 संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कप्तान संजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि मनोज यादव को स्पॉट पर बुलाने के लिए उसकी जान पहचान की महिलाएं जहां आरा और सारा का इस्तेमाल किया गया था। दोनों मां-बेटी के बुलाने पर मनोज यादव वहां पहुंचा। वहां शूटर मोलू ऊर्फ प्रकाश यादव और गौतम कुमार पहले से घात लगाये बैठे थे। मनोज के पहुंचते ही उसे गोली मार दी गई थी। उस समय गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर मेजर ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। जांच में यह बातें सामने आई कि इस मामले में गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग का कोई हाथ नहीं। इस घटना को अंजाम देने के लिए कतरास का रहने वाला मोलू ऊर्फ प्रकाश यादव और गौतम कुमार को हायर किया गया था। काम करने के एवज में दोनों को एक-एक लाख रुपये दिए गए थे। यहां याद दिला दें कि 22 जनवरी को कोयला कारोबारी मनोज कुमार की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें : रेलवे ओवर ब्रिज पर रिकवरी एजेंट को ठोक डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची पहुंचे टीम इंड‍िया और न्‍यूजीलैंड के ख‍िलाड़ी, 27 को JSCA में होगा मुकाबला

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : PLFI को करारा झटका, राजेश गोप धराया!

इसे भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी पूरी, मोरहाबादी मैदान में आज क्या हुआ देखें

इसे भी पढ़ें : पांच बच्चों की मां का भाई पर गंभीर इल्जाम… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : वह कौन शख्स था, जिसे सुन सगुफ्ता ने खत्म कर ली अपनी कहानी… देखें

इसे भी पढ़ें : फंदे पर लटकती मिली महिला बैंक मैनेजर… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: