spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस की तीसरी आंख डैमेज करने वालों का क्या हुआ हाल… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची पुलिस की तीसरी आंख को डैमेज करने की कोशिश की गई है। राजधानी के विभिन्न चौक चौराहों में लगाये गये कई सरकारी सीसीटीवी कैमरों की बैटरियां चुरा ली गई। बीते एक महीने से बैटरी चोरी हो रही थी। 21 जनवरी को रांची के 6 जगहों से एक साथ बैटरियों को उड़ा लिया गया। HEC कॉम्पलेक्स, धुर्वा गोलचक्कर के पास JEDCL, जेवीएम कार्यालय, सहजानंद चौक के पीछे सीसीआर, कार्तिक उरांव चौक के पास और मुक्ति गैस एजेंसी के पास से कुल 18 बैटरियां चुरा ली गई। एक साथ इतने जगहों का सीसीटीवी बंद होने पर रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल का माथा ठनका। 27 जनवरी को राजनी के JSCA स्टेडियम में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीट ODI मैच खेला जाना है। ऐसे में शहर की तीसरी आंख के साथ छेड़छाड़ खटकने वाला है। बिना देरी किए हटिया डीएसपी राजा मित्रा की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया। तेज तर्रार माने जाने वाले अरगोड़ा थानेदार इंस्पेक्टर विनोद की लीडरशिप में गठित टीम ने तफ्तीश शुरू की। एक क्लू मिला और पुलिस चोरों तक पहुंच गई।

अरगोड़ा पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में शामिल दो लोगों को दबोच लिया। गिरफ्तार लोगों में 22 साल का आकिब खान, और 23 साल का आशीष कुमार सिंह शामिल है। आकिब मूल रूप से भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र के पंचशील नगर का रहने वाला है। वर्तमान में वह रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के साई सिटी में रहता है। वहीं, आशीष पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी में रहता है। दोनों के पास से पुलिस ने चोरी की गई 18 बड़ी बैटरिया जब्त कर ली है। दोनों संदेही गुनहगार रांची स्मार्ट सिटी के कैमरे का मेनटेनेंस का काम करने वाली कंपनी एचए सॉल्यूशन में काम करते हैं। आकिब खान एचए सॉल्यूशन में मैनेजर और आशीष सिंह इसी कंपनी में इंजीनियर के पद पर पोस्टेड है।

दोनों को अरेस्ट करने में हटिया डाएसपी राजा मित्रा, अरगोड़ा थानेदार विनोद कुमार, एसआई रोहित कुमार, संजय कुमार यादव. असित कुमार लकड़ा और तंजिलुल मन्नान मन्नौवर की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें : फिर एक जवान हुआ IED ब्लास्ट का शिकार… देखें

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : PLFI को करारा झटका, राजेश गोप धराया!

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...