spot_img

मशहूर जाकिर खान बोले, बात हाथ से निकल जाए उससे पहले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भीड़ की तालियों के बीच, हर दिल में अपनी बातें पिघलाने वाला नाम — जाकिर खान। वो लड़का, जो माइक के सामने खड़ा होता था और लोग अपनी थकी ज़िंदगी का बोझ एक घंटे के लिए भूल जाया करते थे। लेकिन अब… जाकिर खुद थक गये हैं। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ शब्द लिखे — सीधे दिल से निकले हुये। कहा, “मैं एक साल से बीमार हूं… पर रुक नहीं पाया।” 10 साल से लगातार टूर, दिन में दो-दो शो, रातों की नींद उड़ी हुई और सुबह-सुबह की फ्लाइटें। ‘हर मिलने वाले को खुश करना था… लेकिन खुद से कब मिला था?’ — शायद यही सवाल अब ज़ाकिर से ज़ोर से पूछने लगा है।

‘मन नहीं मान रहा, पर अब रुकना ज़रूरी है’

उन्होंने साफ कहा, “स्टेज से प्यार है, पर अब थोड़ा ब्रेक लेना पड़ेगा।” एक साल से जो थकावट जमा हो रही थी, वो अब जिस्म में दर्द बन गई है और मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन ज़ाकिर अपने अंदाज में बोले, “बात हाथ से निकल जाए उससे पहले संभालनी चाहिए।”

‘पापा यार’… आखिरी टूर?

अब वो जो नया टूर लेकर आ रहे हैं, उसका नाम है — “पापा यार”। इस टूर में शो कम होंगे, सीटें लिमिटेड होंगी और शायद… यही टूर रिकॉर्ड करके वो एक लंबा ब्रेक लेंगे। इंदौर के चाहने वालों के लिए थोड़ी मायूसी है, क्योंकि वहां शो नहीं होगा। लेकिन भोपाल बुला लिया है — “चलो भोपाल मिलते हैं” — यूं कहा, जैसे किसी पुराने यार को बुलाया हो।

टाइम्स स्क्वायर तक पहुंचा  

जाकिर सिर्फ शब्दों से खेलते नहीं — वो इतिहास भी रचते हैं। हाल ही में अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर उन्होंने हिंदी में स्टैंडअप परफॉर्म किया — और बन गये ऐसा करने वाले पहले हिंदी कॉमिक। स्टैंडिंग ओवेशन मिला — कई मिनटों तक।
वो अकेले थे, पर हिंदुस्तान की आवाज उनके साथ गूंज रही थी।

इसे भी पढ़ें : चलती ट्रेन से किडनैपिंग, फिर…

इसे भी पढ़ें : कल चंद्र ग्रहण, इन राशियों की मौज, इन्हें रहना होगा सतर्क

इसे भी पढ़ें : कोलकाता से लौटते वक्त पारंपरिक अंदाज में हुआ CM का स्वागत

इसे भी पढ़ें :  दो बच्चों की मां मिली इस हाल में, साथ में युवक…

इसे भी पढ़ें : 35 लाख की चोरी का खुलासा, क्या बोले SSP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : दुर्गापूजा को लेकर आला अधिकारियों की अहम बैठक… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...