spot_img
spot_img

दुर्गापूजा को लेकर आला अधिकारियों की अहम बैठक… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : दुर्गापूजा को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तर पर एक अहम बैठक हुई। मकसद था “पूजा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।” बैठक में रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा, एडीएम (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, सिटी SP अजीत कुमार, रुरल SP प्रवीण पुष्कर, सदर SDO उत्कर्ष कुमार, नगर निगम के अधिकारी और सभी DSP मौजूद रहे। DC भजन्त्री ने कहा “दुर्गापूजा रांची के लिये केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान भी है। प्रशासन और आयोजकों के समन्वय से यह पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न होगा।”

प्रमुख दिशा-निर्देश 

 विधि-व्यवस्था

  • संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती।
  • पूजा पंडालों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर CCTV व ड्रोन निगरानी।
  • असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर और त्वरित कार्रवाई।

 साफ-सफाई

  • नगर निगम द्वारा नियमित सफाई और कचरा निपटान।
  • सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन की उपलब्धता।

बिजली आपूर्ति

  • निर्बाध बिजली आपूर्ति, बैकअप जनरेटर की व्यवस्था।
  • तारों की सुरक्षा जांच और अनधिकृत कनेक्शन पर रोक।

 ट्रैफिक मैनेजमेंट

  • शहर में सुगम यातायात के लिये रूट प्लान।
  • प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग व पार्किंग व्यवस्था।

 पंडालों की सुरक्षा

  • हर पंडाल में अग्निशमन यंत्र, आपात निकास द्वार व प्राथमिक चिकित्सा किट।
  • आयोजकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...