spot_img

चलती ट्रेन से किडनैपिंग, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : पटना-बाढ़ रेलखंड पर एक सीन किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं था। दानापुर मंडल की पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (18622) जब शहरी हॉल्ट और बाढ़ स्टेशन के बीच सरपट दौड़ रही थी, तभी अचानक ट्रेन की चेन खींच दी गई। ट्रेन थमी, धुआंधार गोलियां चलीं, और फिर कोच बी-2 का अटेंडेंट राकेश कुमार बदमाशों के कब्जे में चला गया। किसी ने सोचा भी नहीं था कि दिनदहाड़े रेल में ऐसा ड्रामा हो सकता है। घटना की भनक लगते ही रेल पुलिस, बाढ़ थाना और RPF की टीम एक्शन मोड में आ गई। देर रात हाथीदह स्टेशन के पास से राकेश को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

दुश्मनी पड़ी भारी?

रेलवे सूत्रों की मानें तो ये मामला यूं ही नहीं हुआ। राकेश ने कुछ दिन पहले शराब तस्करों की सूचना पुलिस को दी थी, जिससे एक बड़ा नेटवर्क बेनकाब हुआ था। आशंका है कि इसी का बदला लेने के लिए उसे अगवा किया गया। घटना के बाद बाढ़ में पुलिस ने जबरदस्त छापेमारी की। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनके पास से हथियार और अवैध शराब भी मिली। पूछताछ जारी है – कुछ से थाने में, कुछ से रेल पुलिस अलग से बात कर रही है।

अब पुलिस की नजर नेटवर्क पर, जल्द होगा खुलासा

शुरुआती जांच में साफ हो गया है कि वारदात सुनियोजित थी – ट्रेन को रोकने से लेकर राकेश को उतारने तक का हर कदम प्लान के तहत हुआ। अब पुलिस तफ्तीश में जुट गई है – कौन हैं मास्टरमाइंड? कौन चला रहा है शराब की अवैध सप्लाई की रेल? और अगला निशाना कौन हो सकता है?

इसे भी पढ़ें :  कोलकाता से लौटते वक्त पारंपरिक अंदाज में हुआ CM का स्वागत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

NH-19 पर दर्दनाक हा’दसा, उजाड़ गया परिवार…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

7 महीने पहले हुई शादी, ससुराल वालों पर खौफनाक इल्जाम!

Palamu : पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में इलाज...

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...