Kolkata : कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉल सुपरस्टार लियोनल मेसी के कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लैप ऑफ ऑनर के बाद उनके जल्दी निकलने से नाराज फैंस भड़क उठे। गुस्साये दर्शकों ने कुर्सियां और बोतलें फेंकीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख और हैरानी जताई। एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने मेसी और खेल प्रेमियों से माफी मांगी और कार्यक्रम में दिखे कुप्रबंधन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। CM ने कहा कि वह खुद भी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं और हजारों फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी की झलक के लिए पहुंचे थे।
🚨 BREAKING | Messi Event Kolkata Turns Disastrous ⚽🇦🇷
📍 Kolkata
• Lionel Messi’s much-hyped event failed to deliver for real fans
• 🚫 VIP culture dominated the entire program
• 🏛️ Politicians & elites got special treatment
• 🎟️ Tickets sold for ₹1 lakh+, yet common fans… pic.twitter.com/GPHbObSjko— mamtesh manohar (@DataIsKnowldge) December 13, 2025
मामले की गंभीरता को देखते हुये मुख्यमंत्री ने जांच समिति गठित करने का ऐलान किया है। सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अशिम कुमार रे की अध्यक्षता वाली इस समिति में मुख्य सचिव और गृह व पहाड़ी मामलों के अतिरिक्त मुख्य सचिव सदस्य होंगे। समिति जिम्मेदारी तय करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के सुझाव देगी। वहीं भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने घटना के लिए TMC को जिम्मेदार ठहराते हुये तीखा हमला बोला। उन्होंने टिकटों की महंगी बिक्री, कालाबाजारी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाये और कहा कि पूरे कार्यक्रम पर सत्तारूढ़ पार्टी का कब्जा था।
Organisers scammed people, kolkata people and Fans feels cheated as they were promised many things in program but random politicians and their families are the only one’s who met Messi. No one in stadium witnessed Messi properly. 👎🏼 Hope things will be organised better in… pic.twitter.com/RYhZh83Qty
— Williams (@willyams48) December 13, 2025
I am deeply disturbed and shocked by the mismanagement witnessed today at Salt Lake Stadium. I was on my way to the stadium to attend the event along with thousands of sports lovers and fans who had gathered to catch a glimpse of their favourite footballer, Lionel Messi.
I…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 13, 2025






