UP : काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट (CLE) की ओर से कानपुर के मोतीझील मैदान में 11 से 13 अक्टूबर तक लेदर मेला आयोजित होगा। यह मेला लगातार छठे साल लगाया जा रहा है। CLE के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद इराकी ने बताया कि मेले में 38 स्टॉल्स लगाये जायेंगे, जिनमें कई राज्यों के निर्यातक अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। इस बार प्रीमियम ब्रांड्स के लिए अलग सेक्शन बनाया गया है, जहां बैग, पर्स, बेल्ट, जूते-चप्पल से लेकर लेदर खिलौनों तक की खरीदारी पर खास छूट मिलेगी। पिछले साल करीब 60 हजार लोगों ने इस मेले से खरीदारी की थी। आयोजकों का मानना है कि इस बार भी दीपावली से पहले खरीदारों को अच्छा मौका मिलेगा। वहीं अमेरिकी टैरिफ से जूझ रहे लेदर निर्यातक इस मेले से अच्छे कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं।
इसे भी पढ़े : “मैं शिवभक्त हूं, सारा ज’हर निगल जाता हूं”, क्यों बोले PM… जानें
इसे भी पढ़े : इस रोज से झारखंड में फिर भारी बारिश…
इसे भी पढ़े : जितिया : परंपरा, साज-सज्जा और मातृत्व की ममता
इसे भी पढ़े : 30 अज्ञात श’वों को मिली सद्गति
इसे भी पढ़े :दही का खट्टापन झट से भगायें, ये आसान टिप्स अपनायें… जानें







