मधुबनी : रेलवे स्टेशन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की बोगी में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि जब हादसा हुआ तब उसमें कोई सवार नहीं था। आनन-फानन में सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल विभाग की गाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची और ट्रेन में लगी आग को बुझाने में जुट गई। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने भी अपने स्तर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने से 3 से 4 बोगियों को क्षति पहुंची है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ट्रेन में अगलगी की यह घटना बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर हुई।
रेलवे के CPRO के अनुसार, आज सुबह 09:13 बजे समस्तीपुर मंडल के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी खाली ट्रेन के एक डब्बे में अचानक आग लग गई। तत्काल कार्रवाई करते हुए सुबह 9:50 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। रैक बंद थी। किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सूचना मिलते ही सीनियर अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए। राजकीय रेल पुलिस/रेल सुरक्षा बल घटना की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें :अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में दोषियों को सजा का ऐलान, जानिये डिटेल
इसे भी पढ़ें :7वीं से 10वीं JPSC PT का संशोधित रिजल्ट जारी, जानिए किस कोटे से कितने हुए पास
इसे भी पढ़ें :8 साल के मासूम के सामने बाप का मर्डर, बोला- मामा पेट पर चढ़कर…
इसे भी पढ़ें :बिहार में PLFI का पैसा इन्वेस्ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो











