JAMMU : जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। इस धमाके में 6 लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि ये धमाका बांदीपोरा के सुंबल इलाके में टैक्सी स्टैंड पर हुआ है। जिसमें नानीनारा के मोहम्मद अल्ताफ, साफापोरा के फैसला फैयाज, मर्कुंदल के मुश्ताक अहमद, तस्लीमा बानो और हमीद, अशाम के फैयाज घायल हो गए हैं। सभी का हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, आंतकियों ने ग्रेनेड के जरिए धमाका किया। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान जारी है। हाल के दिनों में आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने संबल बस स्टैंड के पास सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर सेना के एक काफिले पर ग्रेनेड फेंका। उनका निशाना चूक गया और ग्रेनेड सड़क के किनारे ही फट गया।’’उन्होंने बताया कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों का कहना है कि इस घटना के लिए जो कोई भी जिम्मेदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन आतंकी तत्वों के ठिकाने तक पहुंचने की कोशिश जारी है।
Jammu and Kashmir | Few civilians injured in grenade attack by terrorists in Sumbal bridge area of Bandipora; Security forces present at the site of the attack pic.twitter.com/JB5d1HAHtk
— ANI (@ANI) October 26, 2021
Read More :नौसेना में निकली बंपर वैकेंसी, जानिये कैसेे करना है अप्लाई
Read More :अब, ‘माणिके मगे हिते ‘ गाने वाली छोटी बच्ची का वीडियो वायरल, देखें…
Read More :मेडिकल फील्ड में 447 पदों पर निकली Vacancy, जानें कब तक करना है अप्लाई
Read More :OMG : 24 साल की महिला बनी 21 बच्चों की मां, देंखे…
Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत
Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे
Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, मौत










