kohramlive desk : सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो बच्ची माणिके मगे हिते सॉन्ग गाते हुए दिखाई दे रही है। इसमें कोई शक नहीं कि यह इस साल के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है। ये सॉन्ग इतना लोकप्रिय हो गया है कि लोग केवल धुन से ही इसको पहचान सकते हैं। गाने के विभिन्न संस्करणों से लेकर वीडियो पर लोगों को नाचते हुए दिखाने तक, ऑनलाइन क्लिप की एक श्रृंखला मौजूद है। ऐसी ही एक क्लिप ने हमारा ध्यान खींचा क्योंकि यह बाकी से थोड़ी अलग थी। आकर्षक गाना गाते हुए एक छोटी बच्ची का मनमोहक वीडियो नेटिज़न्स का दिल जीत रहा है।
वीडियो को यूजर लिसा एन निमालाचंद्र ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसमें आलिया सीलोन उनकी बेटी सिंहली गाना गाती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
बता दें ये गाना श्रीलंकाई सिंगर योहानी दिलोका डी सिल्वा ने गाया है। आज के समय में आपको ये गाना इंस्टाग्राम की हर रील्स में सुनने को मिल जाएगा। ये गाना श्रीलंका से ज्यादा भारत में वायरल हुआ है और अब इस गाने को लिरिक्स को हर कोई गुनगुना रहा है। आपको ये भी बता दें ‘माणिके मगे हिते’ गाने को भारत में हर सेलिब्रिटी ने पसंद किया है। इस गाने को अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा सहित कई सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।
Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत
Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे
Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, मौत









