kohramlive desk : एक 24 साल की महिला 21 बच्चों की मां है। ये सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है, मगर सही है। 21 बच्चों की मां बनने की कहानी भी थोड़ी अलग है। महिला का पति चाहता है कि वह 105 बच्चों का बाप बने। 24 साल की महिला का नाम क्रिस्टीना ओज़टर्क है। वह रूस की रहने वाली है।
दरअसल मास्को में रहने वाली क्रिस्टीना ओजतुर्क और उनके पति 56 वर्षीय गैलिप की कुछ साल पहले जॉर्जिया में मुलाकात हुई थी। उस वक्त क्रिस्टीना की उम्र महज 17 साल थी और वह उस वक्त भी एक बच्ची की सिंगल मदर थी। इस मुलाकात के बाद क्रिटीना और गैलिप के बीच नजदीकी बढ़ी और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। गैलिप ओजतुर्क एक अरबपति बिजनेसमैन हैं और उनका प्रॉपर्टी और ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है।
16 नैनी पर हर साल 96,000 डॉलर खर्च करती है
गैलीप और क्रिस्टीना ओज़टर्क ने पिछले साल मार्च और इस साल जुलाई के बीच सरोगेट्स के जरिए मां-बाप बनेे। इस पर उन्होंने 142,000 पाउंड यानी की 1,46,78,156 रुपये खर्च किए। बच्चों की देखरेख के लिए 16 नैनी रखा है। इस पर हर साल 96,000 डॉलर यानी की 72,08,265 रुपये खर्च करती हैं। ये सभी नैनी तेजी से बढ़ते हुए बच्चों की देखभाल के लिए 24 घंटे काम करती हैं।
एक ही छत के नीचे कुल 23 बच्चे रहते हैं
अपने पति के पहले पत्नी से दो बच्चों को मिलाकर इस परिवार में एक ही छत के नीचे कुल 23 बच्चे रहते हैं। क्रिस्टीना जोर देकर कहती है कि वह एक व्यावहारिक मां है। उसने कहा, “मैं हर समय बच्चों के साथ रहती हूं, वह सब कुछ करती हूं जो हर मां आम तौर पर करती है। महिला ने कहा, “अंतर केवल बच्चों की संख्या का है। प्रत्येक दिन अलग होता है, स्टाफ शेड्यूल की योजना बनाने से लेकर मेरे परिवार के लिए खरीदारी करने तक मैं सब करती हूं।

Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत
Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे
Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, मौत












