विद्यालय में तीन दिवसीय पैरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
रांची : कैंब्रियन पब्लिक स्कूल कांके रोड में सोमवार को तीन दिवसीय पैरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या नीता पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को बदलती परिस्थितियों के अनुरूप तैयार करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चे और अभिभावक नई शिक्षा प्रणाली के संबंध में जानकारियां प्राप्त कर पाएंगे।
इसे भी पढ़ें : 3 दिन से लापता युवक की गड्ढे में मिली लाश, गले में बंधा था बेल्ट
इसे भी पढ़ें : BREAKING : BIT मोड़ के पास दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि तीन से सात वर्षों के बच्चों में काफी जिज्ञासा होती है, इसलिए अभिभावकों का दायित्व है कि उन्हें घर पर अच्छा माहौल प्रदान करें। बच्चों को अभिभावक समयनिष्ठता और अनुशासन का महत्व बताएं। यह कार्यक्रम आगामी तीन दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के अभिभावकों को जानकारियां दी जाएगी। कार्यक्रम का संयोजन एक्टिविटी को-ऑर्डिनेटर आशा राज ने किया।









