साहिबगंज : साहिबगंज में तीन दिन से लापता युवक की सोमवार सुबह मिली लाश। युवक की लाश जीरवा बाड़ी थाना क्षेत्र के साक्षरता चौक पर गड्ढे में मिली। उसके गले में एक चमड़े की बेल्ट बंधी हुई थी और सिर में चोट के निशान मिले। आसपास के लोगों की नजर जब गड्ढे में पड़ी लाश पर गई तो लोगों ने इसकी जानकारी मृतक के परिजन को दी। सूचित पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान सुरेंद्र यादव उर्फ बिहारी यादव के रूप में हुई है। वो चक्की टोला का रहने वाला था। सुरेंद्र दूध का कारोबार करता था। वो सीधा-साधा व्यक्ति था और किसी से उसका विवाद भी नहीं था।
मृतक के पिता के मुताबिक, सुरेंद्र 3 दिनों से लापता था। इसी बीच सोमवार ग्रामीणों ने बताया कि उसके बेटे का शव साक्षरता चौक के पास गड्ढे में फेंका हुआ है। घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित साक्षरता चौक पर जाने पर उन्होंने बेटे के शव की पहचान की।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि सुरेंद्र का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उसका इलाज कुछ दिनों से चल रहा था। इससे पहले भी वे कई-कई दिन घर से लापता रहा था। परिजनों ने पुलिस को उसके लापता होने की कोई सूचना नहीं दी थी। ये हत्या है या आत्महत्या, पुलिस मामसे की जांच में जुटी।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : BIT मोड़ के पास दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : टिस्को कर्मी के घर हुई चोरी, ढाई लाख के गहने और कैश उड़ा ले गया चोर












