रांची : सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक को रांची के बीआईटी मोड़ के पास गोली मार दी गई। गोली युवक के पीठ में लगी। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। 26 साल के जख्मी युवक का नाम पिंटू साहू है और वह ओरमांझी के पांचा का रहने वाला है। वहीं हमला करने वाले का नाम जगमोहन महतो है।
हमले के बाद हरकत में आये बीआईटी ओपी प्रभारी मंदीप उरांव और एसआई रंजीत सिंह ने गोली चलाने वाले अपराधी को धर दबोचा। उसके पास से हथियार भी जब्त कर लिया गया है। सदर डीएसपी प्रभात कुमार आरोपी युवक जगमोहन महतो से पूछताछ कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : तंत्र-मंत्र के चक्कर में चढ़ा दी ढाई साल के मासूम की बलि, फिर हुआ ये…
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में बच निकला PLFI सबजोनल कमांडर लाका पाहन, हथियार के साथ दस्ते का एक सदस्य धराया












