spot_img

झारखंड में यहां भारी बारिश, जानें अपने जिले का हाल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जून की तपती गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है। देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में इसका असर और बढ़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने ताजा प्रेस रिलीज जारी कर उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

पहाड़ों पर मेहरबान होंगे बादल

IMD के मुताबिक 12 जून को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं 12 और 13 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश में भी अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। पहाड़ी राज्यों में मौसम सुहावना रहने के साथ कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 12 से 17 जून के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में भी बारिश की गतिविधियां तेज होने के संकेत हैं। खास तौर पर 12 जून को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

झारखंड में यहां भारी बारिश

झारखंड में मानसून पहुंचने में अभी करीब तीन दिन का समय लग सकता है, लेकिन उससे पहले प्री-मानसून बारिश लोगों को राहत दे सकती है। 12 जून को बोकारो, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा और दुमका में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। वहीं रांची, खूंटी, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, सरायकेला और सिंहभूम के इलाकों में आंधी, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वोत्तर में बारिश का लंबा दौर

पूर्वोत्तर भारत में अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। IMD के मुताबिक 12 से 17 जून के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। 12 से 15 जून के दौरान कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, तेज हवाये और बिजली गिरने की भी आशंका है।

दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसूनी सिस्टम

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 17 जून के बीच रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा लक्षद्वीप, कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भी अगले कुछ दिनों के दौरान छिटपुट बारिश के आसार हैं।

इसे भी पढ़ें : किचन को मिनटों में यू करें चकाचक…

इसे भी पढ़ें : सुबह उठते ही भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वर्ना…

इसे भी पढ़ें : पलामू के नौडीहा में 21 करोड़ रुपये से बनेगा बाइपास…

इसे भी पढ़ें : फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत, दिग्गज कोच का निधन…

इसे भी पढ़ें : एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किचन को मिनटों में यू करें चकाचक…

Kohramlive : किचन चाहे कितना भी सुंदर क्यों न...

सुबह उठते ही भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वर्ना…

Kohramlive : कहते हैं कि सुबह की शुरुआत जैसी...

पलामू के नौडीहा में 21 करोड़ रुपये से बनेगा बाइपास…

Palamu : झारखंड सरकार ने नौडीहा बाजार से बारा तक...

फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत, दिग्गज कोच का निधन…

Kohramlive : भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए शुक्रवार का...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...