रांची : MLA इरफान अंसारी ने CM हेमंत सोरेन से मांगे 155 पहरेदार। ये गार्ड मांगे गए हैं रांची के सदर अस्पताल और जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए। ये वही गार्ड हैं, जिन्हें उनकी एजेंसी ने काम से हटा दिया है। ये गार्ड एमएलए इरफान अंसारी से अपनी नौकरी के लिए कई बार गुहार चुके हैं। इसके बाद ही इरफान अंसारी ने सीएम से भी इन्हें फिर से काम पर रखने का अनुरोध किया। उन्होंने इस बारे में सीएम को एक पत्र लिखा है।
इसे भी पढ़ें : कर देंगे छह इंच छोटा…माओवादियों ने साटे धमकी भरे Poster
MLA ने जल्द पुनः नियुक्ति का किया अनुरोध
पत्र में इरफान अंसारी ने लिखा है कि किसी एजेंसी द्वारा बहाल किए गए ये 155 गार्ड मामूली मानदेय पर सात सालों तक अपनी सेवा दे चुके हैं। अब इन्हें काम से हटा दिया गया है। ऐसे में इनकी हालत खराब हो गई है। भुखमरी की नौबत आ चुकी है इनके समक्ष। स्वास्थ्य मंत्री और सचिव से भी इस संबंध में अनुरोध किया जा चुका है। उन्होंने सीएम से कहा है कि 155 परिवार को पटरी पर लाने के लिए जल्द से जल्द पहल की जाए, ताकि इनका भविष्य संवर सके।
इसे भी पढ़ें : 11000 वोल्ट का लगा करंट, Building में काम कर रही लड़की की मौत















