पलामू : 400 से अधिक मवेशी जब्त, 20 पशु तस्कर गिरफ्तार। पलामू पुलिस ने सुबह-सुबह चलाया विशेष अभियान। यह अभियान चला एनएच-139 के मेदिनीनगर-औरंगाबाद मार्ग पर। इसका नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक के विजय शंकर ने किया। 16 भारी वाहनों में पशुओं को लादकर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। जब्त वाहन ट्रक और कंटेनर हैं। साथ ही तीन-तीन पिकअप वैन और 407 गाड़ियां भी हैं।
इसे भी पढ़ें : कर देंगे छह इंच छोटा…माओवादियों ने साटे धमकी भरे Poster
सभी मवेशी पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे थे
छतरपुर थाना के चैगोना धाम के पास पशु तस्करों ने अभियान में जुडे पुलिसकर्मियों को भारी गाड़ी से रौंदने का प्रयास भी किया गया। पशु तस्कर सुनियोजित तरीके से पशुओं को आगे-पीछे से बोलेरो में सवार होकर निगरानी करते हुए चल रहे थे। जवानों ने सतर्कता से इसे विफल कर दिया। सभी मवेशी बिहार के औरंगाबाद के रास्ते पलामू से पश्चिम बंगाल ले जाने की योजना थी।
इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : 3 लड़कियां और 4 लड़के इस हालत में पकड़ाए कि देखकर शर्म से पानी-पानी हो गई पुलिस






