spot_img
spot_img
spot_img

”EVM चट्टान है, न हैक हो सकता और न झुक सकता”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की पावन भूमि, मां छिन्नमस्तिका की गोद में जब देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे, तो सिर्फ पूजा की ज्योति नहीं जली, भरोसे की लौ भी जगमगा उठी। रजरप्पा मंदिर में विधिवत पूजा-हवन के बाद, CCL गेस्ट हाउस में ‘एक्सपीरियंस शेयरिंग कार्यक्रम’ हुआ। वॉलंटियर्स बोले, चुनावी मैदान की कहानियां सुनाईं, और ज्ञानेश कुमार ने मुस्कुराते हुये कहा, “आप ही लोकतंत्र की असली रीढ़ हैं।” ज्ञानेश कुमार ने मीडिया से कहा भारत का EVM चट्टान है, न हैक हो सकता, न झुक सकता। इंटरनेट, ब्लूटूथ या इंफ्रारेड से कोई नाता नहीं., और 5 करोड़ वीवीपैट स्लिप्स इसका गवाह हैं।” अमेरिकी खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड के थे सवाल, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मांगे थे जवाब। पर ज्ञानेश बोले, “हमारी चुनाव व्यवस्था अपराजेय है, पारदर्शिता इसकी आत्मा है।” ज्ञानेश कुमार ने कहा “18 के हो? तो लोकतंत्र के रथ पर सवार हो जाओ। वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाओ, ये तुम्हारा हक है, फर्ज भी।” चुट्टूपालु घाटी से लेकर रजरप्पा और फिर पतरातू तक पग-पग पर सुरक्षा, हर मोड़ पर पुलिस मुस्तैद दिखी। आंखों में EVM का आत्मविश्वास और दिल में लोकतंत्र की नमी लिये, मुख्य चुनाव आयुक्त पतरातू की ओर बढ़ गये, झारखंड की पहाड़ियों से होकर, भारत की लोकतांत्रिक आत्मा को सलाम करते हुये।

इसे भी पढ़ें :चौपारण में भाजपाईयों का जुटान…

इसे भी पढ़ें :DC का आदेश, एक बूंद पानी की कमी न हो…

इसे भी पढ़ें :पुलिस डायरीः करीना कपूर ने किया चौंकाने वाला सनसनीखेज खुलासा…

इसे भी पढ़ें :CM ने तैयारियों का लिया जायजा, दिये निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...