Kohramlive : जून का दूसरा सप्ताह कई राशियों के लिए खुशखबरी, तरक्की और धन लाभ के योग लेकर आया है। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। इस सप्ताह किस्मत किस पर मेहरबान, किसे रहना होगा सतर्क, जानिये अपना राशिफल…
मेष : खुशियों और तरक्की का सप्ताह
यह सप्ताह आपके लिए शुभ समाचार और सफलता लेकर आ रहा है। करियर में नये अवसर मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार को ध्वज अर्पित करें।
वृषभ : स्वास्थ्य और खर्चों पर रखें नजर
इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबार में शुरुआत धीमी रहेगी लेकिन बाद में सुधार होगा। रिश्तों में दिखावे से बचें। शुभ रंग: सफेद उपाय: शिवलिंग का अभिषेक करें और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन : धैर्य और समझदारी की परीक्षा
कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे और योजनाओं में बाधायें डाल सकते हैं। खर्च बढ़ सकते हैं। रिश्तों में संवाद की कमी से गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। शुभ रंग: हरा, उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
कर्क : भाग्य देगा पूरा साथ
करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन सभी क्षेत्रों में सफलता मिलने के संकेत हैं। रुके हुये काम पूरे होंगे। व्यापार विस्तार की योजनायें सफल हो सकती हैं। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। शुभ रंग: सफेद उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह : बढ़ सकते हैं खर्च, रखें संयम
अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। कार्यस्थल पर लापरवाही से बचें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। शुभ रंग: सुनहरा उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें।
कन्या : सौभाग्य और सफलता का समय
इस सप्ताह आपके अधिकांश कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। रुके हुये काम आगे बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता और परिवार में खुशी बनी रहेगी। शुभ रंग: हरा उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
तुला : मेहनत के बाद मिलेगा परिणाम
सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है। परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों जगह संतुलन बनाकर चलना होगा। सप्ताह के अंत तक आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। शुभ रंग: गुलाबी उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक : रुके कामों में आयेगी तेजी
लंबे समय से अटकी समस्याओं के समाधान के संकेत हैं। छात्रों को सफलता मिल सकती है। कारोबार में लाभ और नई डील मिलने के योग हैं। प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे। शुभ रंग: लाल उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
धनु : राहत और अवसरों का सप्ताह
सेहत में सुधार होगा। व्यापार में नये अवसर मिलेंगे। हालांकि निवेश करते समय सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में विश्वास और निकटता बढ़ेगी। शुभ रंग: पीला उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर : गुडलक रहेगा आपके साथ
यह सप्ताह आपके लिए सबसे शुभ सप्ताहों में से एक साबित हो सकता है। करियर में सफलता, आय में वृद्धि और परिवार में खुशियां मिलेंगी। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। शुभ रंग: नीला उपाय: रुद्राष्टक का पाठ करें।
कुंभ : शॉर्टकट से बचें, मेहनत पर भरोसा रखें
महत्वपूर्ण कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। यात्रा के योग बनेंगे। रिश्तों में मधुरता बनाये रखने के लिए व्यवहार में विनम्रता जरूरी होगी। शुभ रंग: आसमानी उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
मीन : आलस्य छोड़ें, सफलता मिलेगी
काम में मेहनत बढ़ानी होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। परिवार की सलाह को नजरअंदाज न करें। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें। शुभ रंग: पीला उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।









