spot_img
spot_img

‘सब शेम-शेम बोल रहे थे…’और फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से 12 साल के छात्र की सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 7 वीं कक्षा के छात्र ने यश ने शिक्षिका व प्रधानाचार्य की प्रताड़ना से आहत होकर शुक्रवार को पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।  मौके से पुलिस को छात्र का लिखा एक सुसाइड नोट मिला है।  इस लेटर को जिसने भी पढ़ा या सुना, उसकी आंखें भर आईं।  घटनास्थल पर पहुंचीं सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया, “पिता की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली गई है।  हर एंगल पर जांच की जा रही है।  दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा। ” छात्र यश मौर्य बीते 5 साल से मां-बाप से 40 किलोमीटर दूर चाचा-चाची के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था।  गुरुवार को उसका एग्जाम था।  इसमें वह नकल करते पकड़ा गया था।

इस पर टीचर ने पहले उसे क्लास में ही सजा दी।  फिर प्रिंसिपल के पास ले जाया गया।  परिवार का आरोप है कि टीचर के टॉर्चर को वह बर्दाश्त नहीं कर सका और मौत को गले लगा लिया।  वह मूल रूप से रायबरेली में बछरावां के सेहंगो गांव का रहने वाला था।

‘सब शेम-शेम बोल रहे थे…’

छात्र ने सुसाइड नोट हिंदी और इंग्लिश दोनों में लिखा है।  उसने लिखा, “अंकल-आंटी मुझे माफ करना।  पापा का ख्याल रखना।  गलती करने के बाद किसी को एक मौका जरूर देना चाहिए।  मैं अपनी गलती पर रो रहा हूं।  मैं स्कूल के अपने दोस्तों के बीच बहुत शर्मिंदगी महसूस करता हूं।  सब शेम-शेम बोल रहे थे।  मुझसे अब और बर्दाश्त नहीं हो रहा”।

इस सुसाइड नोट को पढ़कर घरवाले ही नहीं, बल्कि आस-पड़ोस के लोग भी भावुक हो गए।  जवाहर विहार कॉलोनी निवासी मृतक के चाचा का कहना है कि मामले में स्कूल के खिलाफ कार्रवाई हो और हमें न्याय मिले। भैया बस में सिर झुकाकर बैठे थे भाई की मौत पर स्कूल में ही पढ़ने वाली उसकी छोटी बहन ने रोते हुए बताया, “भैया स्कूल से निकलने के बाद बस में सिर झुकाकर बैठे थे।  घर आने के बाद सीधे ऊपर अपने कमरे चले गए।  इसके बाद पंखे से लटककर जान दे दी। ”

ऐसा सपने में भी नहीं सोचा था घटना की सूचना मां-पिता को मिली, तो वो बेसुध हो गए।  दोनों गांव से शहर पहुंचे।  मां-पिता ने कहा, “बच्चे को भाई के घर पढ़ने के लिए भेजा।  सोचा था कि बेटा पढ़-लिखकर अच्छा इंसान बनेगा।  मगर, सपने में भी नहीं सोचा था कि ये दिन देखना पड़ेगा। ”

इसे भी पढ़ें :Urvashi Rautela ने फ्लाइट में दीपिका पादुकोण को किया Kiss, यूं किया रिएक्ट

इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

भाभी को पाने के लिये उतारा बड़े भाई को मौ’त के घाट…

UP : अपने भाभी को पाने की चाहत में...

बनारस में राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनोखा अंदाज…

UP : गंगा किनारे बसे आध्यात्मिक नगरी काशी में...

पत्नी का देवर से था ईलू-ईलू, नाहक मा’रा गया पति…

UP : पत्नी की हरकत के चलते अकारण उसका...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...