UP : ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी-2 के 14वें एवेन्यू में पति को लेकर घरवाली और बाहरवाली के बीच ऐसा विवाद हुआ कि सोसाइटी में देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। फ्लैट के बाहर शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा कहासुनी से बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद दोनों पक्ष बिसरख कोतवाली क्षेत्र की गौड़ सिटी-2 पुलिस चौकी पहुंचे। हालांकि, काफी पूछताछ के बाद भी किसी पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी।
कोर्ट में चल रहा पति-पत्नी का विवाद
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-168 में रहने वाली महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। दोनों काफी समय से अलग-अलग रह रहे हैं। शुक्रवार को इसी मामले में कोर्ट में सुनवाई थी, लेकिन पति वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद पत्नी पति के बारे में जानकारी करते हुये गौड़ सिटी-2 के 14वें एवेन्यू स्थित एक फ्लैट पर पहुंच गई। खबर है कि फ्लैट के अंदर महिला ने अपने पति को एक दूसरी युवती के साथ देखा। इसके बाद पत्नी नाराज हो गई और दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि फ्लैट में मौजूद युवती उस युवक की दोस्त है। वह अपना फ्लैट खाली कर रही थी और सामान हटाने में मदद के लिये उसने युवक को बुलाया था। इसी दौरान उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। पति को युवती के साथ देखकर विवाद शुरू हो गया और मामला देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया।
Greater Noida में बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा 😱
मैं पत्नी हूं… नहीं मैं हूं! Greater Noida में लड़की ने बीच रोड पकड़ा प्रेमी का हाथ, फिर जो हुआ…
ये पूरा मामला Greater Noida के 14th Avenue का है।
वीडियो में जो लड़का दिख रहा है, उसके हाथ में फाइल पकड़े एक लड़की दावा कर रही… pic.twitter.com/OKtyHa21eT
— Sachin Verma🐦 (@itSachinverma) August 8, 2026















