UP : ब्रज की शांत गलियों में एक ऐसा राज दबा था, जिसकी परतें खुलीं तो हर कोई सन्न रह गया। एक पति घर से गायब हुआ, पत्नी ने गुमशुदगी की शिकायत की, परिवार तलाश करता रहा। वक्त बीतता गया, लेकिन मनोज सोनी का कोई पता नहीं चला। फिर तीन महीने से ज्यादा समय बाद कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस के मुताबिक, मनोज की हत्या उसकी पत्नी नैना, बेटी और बेटी के प्रेमी ने मिलकर करने की साजिश रची थी। इल्जाम है कि बेटी के प्रेम संबंधों का विरोध करने पर मनोज को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। बेहोश होने के बाद उसके सिर पर इमामदस्ते की मूसली से वार कर हत्या करने का आरोप है। इसके बाद शव को कंबल में लपेटा गया और स्कूटी से यमुना किनारे अक्रूर घाट ले जाया गया। जयसिंहपुरा की राधा कृष्ण वाटिका में रहनेवाले रामबाबू ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई मनोज का 18 अप्रैल की रात पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद मनोज संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। 21 अप्रैल को पत्नी नैना ने गोविंद नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी, लेकिन अगले ही दिन उसे वापस ले लिया गया। परिवार की बेचैनी बढ़ती गई। आखिरकार 9 मई को रामबाबू ने पुलिस से मनोज की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और तलाश की गुहार लगाई। 7 जून को नैना छोटी बेटी के साथ घर में ताला लगाकर कहीं चली गई। घर बंद देखकर परिवार का शक गहराने लगा। परिजनों ने SSP से न्याय की गुहार लगाई और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। SSP के आदेश पर 11 जुलाई को गोविंद नगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने मां-बेटी को पूछताछ के लिये मथुरा बुलाया और यहीं से इस रहस्य की गांठ खुलनी शुरू हुई। पुलिस पूछताछ के बाद नैना अपने मायके चली गई। रामबाबू के मुताबिक, पिता के पूछने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने अक्रूर के जंगल और यमुना घाट में सर्च ऑपरेशन चलाया। जेसीबी और डॉग स्क्वायड की मदद से कई जगह तलाश की गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कंबल, राख और इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की है। हालांकि, अब तक शव बरामद नहीं होने से जांच की एक अहम कड़ी अभी बाकी है। पुलिस को दी गई जानकारी में यह भी सामने आया कि मनोज ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को एक साथ देख लिया था। इसी के बाद विवाद बढ़ा और हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप है। रामबाबू ने पुलिस को यह भी बताया है कि नैना के फरीदाबाद के एक युवक से प्रेम संबंध थे। आरोप है कि पति की हत्या के बाद नैना छोटी बेटी को लेकर फरीदाबाद चली गई थी। सोसल मीडिया के जरिये नैना को प्यार एक युवक से हो गया था।
बेटी के प्यार के राह में कांटा बने पिता को मां ने मा’र डाला, ऐसे खुला राज…
Date:















