Garhwa : गढ़वा में सड़कों का जाल बिछेगा। इस क्षेत्र के हर गांव का प्रत्येक टोला पक्की सड़कों से जुड़ेगा। क्षेत्र के लोग अब तक बदतर सड़कों से जूझते आ रहे हैं, परंतु अब उन्हें बहुत जल्द ही बेहतर सड़क का आनंद मिलेगा। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 6 नई ग्रामीण सड़कों की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। करीब 18.5 करोड़ रुपए की लागत से लगभग 18 किलोमीटर लंबी छह सड़कों का निर्माण होगा। यह जानकारी गढ़वा विधायक और राज्य सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दी।
इन सड़कों का होगा निर्माण
मंत्री ने बताया कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा प्रखंड के ग्राम सिद्दे खुर्द में हवेली टोला होते हुए नगदरवा पाल टोला तक करीब ढाई किलोमीटर, गढ़वा-अंबिकापुर मुख्य पथ एनएच 343 नारायणपुर से हनुमान मंदिर होते हुए भगलपुर चौबाट तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर, रंका प्रखंड में पुटू मोड़ से मस्जिद होते हुए मतौली सिवान तक करीब चार किलोमीटर, मेराल प्रखंड में चामा बड़का आहर से घिवा नदी भाया पीएमजीएसवाई रोड तक करीब तीन किमी, पचफेड़ी आरईओ पथ से बिगु चौधरी के घर होते हुए बागी नदी तक करीब दो किमी तथा आरईओ रोड सुरेश चंद्रवंशी के घर से बरवाही पीएमजीएसवाई रोड पुल तक करीब ढाई किमी सड़क निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
इसे भी पढ़ें : जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर बनाएगी लेकिन बेचेगी नहीं, जानें पूरा मामला
इसे भी पढ़ें : गरीब रथ ट्रेन में अब 100 परसेंट मिलेगी कन्फर्म सीट, नहीं दी जाएंगी आरएसी की सीटें
इसे भी पढ़ें :G20 घोषणापत्र में गूंजा पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश, आप भी जानिए यह मेसेज
इसे भी पढ़ें : कुएं में मिली टुकड़ों में बंटी युवती की डेड बॉडी, देखें…
इसे भी पढ़ें :बीवी से फोन करा पति को घर बुला ठोंक डाला








