Bali: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत में जो संदेश दिया था, उसकी गूंज इंडोनेशिया में हुए G20 शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र में भी सुनाई पड़ी। नेताओं ने यूक्रेन युद्ध को तत्काल खत्म करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज का युग, युद्ध का युग नहीं होना चाहिए। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के अंत में एक विज्ञप्ति जारी की गई। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो का कहना है कि जी20 घोषणापत्र में रूस-यूक्रेन पैराग्राफ पर गहन चर्चा हुई थी। जी20 बाली घोषणापत्र में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर मतभेदों की बात स्वीकार करते हुए कहा गया कि अधिकांश सदस्यों ने इसकी कड़ी निंदा की है।
शांति और स्थिरता की रक्षा
बाली घोषणापत्र में यह भी कहा गया कि शांति और स्थिरता की रक्षा करने वाले अंतरराष्ट्रीय कानून और बहुपक्षीय व्यवस्था को कायम रखना जरूरी है। इसमें सशस्त्र संघर्षों में नागरिकों की सुरक्षा सहित अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने का आह्वान भी किया गया
16 सितंबर को पीएम मोदी ने क्या कहा था
बता दें कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के इतर 16 सितंबर को उज्बेकिस्तान में पुतिन के साथ अपनी द्विपक्षीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि आज का युग, युद्ध का नहीं है. उन्होंने संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूसी नेता से आग्रह किया था।
इसे भी पढ़ें :पहली बार किसी राष्ट्रपति का भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलिहातू में हुआ आगमन, क्या बोल गईं … देखें
इसे भी पढ़ें :हाथियों की गरज से खौफ में बीती सारी रात, देखें क्या कर डाला…
इसे भी पढ़ें :Jacqueline Fernandez को पटियाला हाईकोर्ट से मिली राहत
इसे भी पढ़ें :किरोन पोलार्ड ने IPL से लिया संन्यास, Mumbai Indians के बैटिंग कोच नियुक्त
इसे भी पढ़ें :मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान से ड्रोन घुसपैठ, BSF के DG ने जताई चिंता















