spot_img

कोर्ट की मुहर से पहले गांव ने लिख दी इंसानियत की नई इबारत, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ormanjhi (Kuldip Tiwari) : कभी-कभी अदालत के फैसलों से पहले गांव का दिल बोल उठता है। रिश्तों की गर्माहट जब कानून की सख्ती से टकराती है, तब इंसानियत नया रास्ता तलाश लेती है। ऐसा ही नजारा बुधवार को ओरमांझी अंचल के भुसुर डटमा गांव में देखने को मिला, जहां ग्राम सभा ने आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुये वर्षों पुराने विवाद को बातचीत से सुलझाने का फैसला लिया। ग्राम प्रधान प्रयाग पाहन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गांव के हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक स्वर में कहा कि गांव की पहचान आपसी प्रेम और सौहार्द से है, विवाद से नहीं। इसी भावना के साथ सलीम खान और रामकिशुन महतो के बीच समझौता कराने पर सहमति बनी।

कोर्ट को भेजी जायेगी समझौते की जानकारी

ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दोनों पक्ष अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से इस समझौते की विस्तृत जानकारी न्यायालय को देंगे। उद्देश्य साफ है, खाता संख्या 56, प्लॉट संख्या 64, रकबा 10 डिसमिल पर बने रामकिशुन महतो के घर को टूटने से बचाना और उनके परिवार को बेघर होने से रोकना। ग्राम सभा का मानना है कि यदि दोनों पक्षों की सहमति अदालत तक पहुंचेगी तो इस मामले का स्थायी समाधान निकल सकेगा और गांव में वर्षों से कायम गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द और मजबूत होगा। बताया गया कि जिस जमीन पर रामकिशुन महतो का घर बना है, उसके कागजात उनके पास मौजूद हैं। हालांकि, दस्तावेज में प्लॉट संख्या गलत दर्ज होने के कारण विवाद खड़ा हो गया। इसी आधार पर गांव के ही सलीम खान ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जहां फैसला उनके पक्ष में आया। अदालत के आदेश के बाद हाल ही में रामकिशुन महतो के घर को सील कर दिया गया था। इससे गांव में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में इस जमीन के बदले महतो परिवार द्वारा खान परिवार को दूसरी जगह जमीन भी दी जा चुकी है। इसी पृष्ठभूमि में ग्राम सभा ने पहल कर विवाद को आपसी सहमति से समाप्त करने का प्रयास किया।

गांव बोला, रिश्ते बचेंगे तो गांव बचेगा

बैठक में मौजूद लोगों ने साफ कहा कि गांव की असली ताकत उसकी एकता है। इसलिये किसी भी कीमत पर ऐसा माहौल नहीं बनने दिया जायेगा, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। दोनों पक्षों से हमेशा के लिये विवाद समाप्त करने की अपील की गई। बैठक में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व उपप्रमुख मुमतजीर अहमद रज्जा, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार, सलीम अंसारी, कमाल खान, खालिक खान, इम्तियाज ओहदार, देवचरण महतो, रामू पाहन, निलमोहन पाहन, राजेश पाहन, अमृत महतो, भादो महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : रांची पहुंचे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, पूर्व केंद्रीय मंत्री का मना जन्मदिन

इसे भी पढ़ें : सरकारी स्कूलों से इन बच्चों का कटेगा नाम, DC ने दिये निर्देश…

इसे भी पढ़ें : रिटायरमेंट से पहले ही लग गया बड़ा दाग…

इसे भी पढ़ें : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक साथ 100 से ज्यादा अधिकारी… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : किचन की यह छोटी-सी चीज आपको कर सकती है बीमार…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सेना, नौसेना और वायुसेना को मिलेगा नया कवच, 52 हजार करोड़ होंगे खर्च…

New Delhi : भारत की तीनों सेनाओं, थलसेना, नौसेना...

चलते-चलते ई-रिक्शा रोड पर बंद, ये एप बना चिंता का कारण… जानें

Kohramlive : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने...

गरमोरवा गांव में पहुंची टीम, हाथी दिखे तो न करें पीछा…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड की चोरदाहा पंचायत...

चलती पूर्वा एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, यात्रियों ने बनाया पर्दा…

Kohramlive : हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस...

रामगढ़ पुलिस ने दिखाई अपनी ताकत, अड्डेबाजों और अपराधियों को दो टूक…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के चितरपुर और रजरप्पा क्षेत्र...