Ranchi : राजधानी रांची के 36 ATM में पैसा डालने वाली कम्पनी CMS के दो कर्मचारी रहस्यमय ढंग से ग़ायब हो गये। इनके नाम अमित कुमार मांझी और सुभाष चेल बताये गये है। यह दोनो चुटिया के रहने वाले है। CMS इंफोसिस्टम के रीजनल ओपरेशन मैनेजर इंद्रनील सेन का इल्ज़ाम है कि यह दोनो कस्टोडियन ATM से 1 करोड़ 72 लाख 77 हज़ार 900 रुपए लेकर फ़रार हो गये। कम्पनी का कार्यालय अरगोड़ा थाना क्षेत्र के ओल्ड एजी कालोनी हाऊस नम्बर 82 में है। बैंक से रुपए लेकर एटीएम में डालने के लिए दो कस्टोडियन प्रतिनियुक्त किये गये है। रूट नम्बर 1 में कुल 36 एटीएम है। यह सभी एटीएम शहरी इलाक़ों में है। इस रूट में ही अमित और सुभाष को प्रतिनियुक्त किया गया था। 14 जुलाई की सुबह उक्त दोनो कस्टोडियन दफ़्तर नहीं आये। दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ़ मिला। दोनो को घर में भी खोजा गया, पर नहीं मिले। इल्ज़ाम है कि यह दोनों कस्टोडियन सभी एटीएम की चाबी लेकर 13 जुलाई से ही फ़रार है। सूत्रों के अनुसार 25 एटीएम का ऑडिट हो चुका है, शेष 11 एटीएम का बाक़ी है। एटीएम से 11 से 13 जुलाई के बीच रुपए निकाले गये है।
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने 11406 बेरोजगारों को दिया अपॉइंटमेंट लेटर, सुनें क्या बोले…
इसे भी पढ़ें : अब यह राज्य रुकेगा नहीं, नियुक्तियों का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, बोले- यूपी में कानून व्यवस्था सुधरी है और कनेक्टिटिविटी भी
इसे भी पढ़ें : BREAKING : NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे जगदीप धनखड़












