Ranchi : झारखंड के युवा और जबांज CM हेमंत सोरेन ने यह ऐलान किया है कि अब प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। UPSC, JPSC, रेलवे चाहे कोई भी एग्जाम की तैयारी करनी हो, उसका सारा खर्च उठाने के लिए सरकार अब कानून बनाएगी। इस बिंदु पर अब तैयारी की जा रही है। सरकार की इस पहल से गरीब और बेरोज़गार युवाओं को अब टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं। वे बिना टेंशन के तैयारी करे। शनिवार को मौका था राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मेले का।
युवाओं को रोजगार देने का यह सिलसिला अब रुकेगा नहीं : सीएम
CM हेमंत सोरेन ने आज 11 हजार 406 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। CM ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने का यह सिलसिला अब रुकेगा नहीं। प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की रोजगार नीति को सरकार अब धरातल पर उतारेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और युवाओं के भलाई के लिए कोई योजना नहीं बनी थी। पिछली सरकार राज्य को रसातल में ले गयी। पिछली सरकार द्वारा बनाई गई कार्य योजना और नियमावली का अनुपालन हेमंत सरकार कर रही है। आज से झारखंड में निजी क्षेत्र में स्थानीय नियोजन नीति लागू कर दी गई। 40 हजार रुपए तक वेतन वाले पदों में नियुक्ति के लिए 75 प्रतिशत पद स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित होंगे। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में प्रभारी मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद नीति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसका लाभ नियोक्ताओं को भी मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : जंगल का ईनामी “शेर” ससुराल आते ही कांप गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BREAKING : NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे जगदीप धनखड़
इसे भी पढ़ें : अब यह राज्य रुकेगा नहीं, नियुक्तियों का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : DOG लवर्स के मन में आई शंका, खतरनाक है शौक, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV















